एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस: सीमा पर हाई लेवल की सतर्कता बरत रहा है बीएसएफ

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख के के शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर बीएसएफ जम्मू एवं पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर उच्च स्तर की सतर्कता बरत रहा है क्योंकि सीमा से आतंकवादियों को घुसाने की बार बार कोशिशें की जा रही हैं. शर्मा ने जम्मू और साम्बा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया.

शर्मा ने कहा, ''पाकिस्तान से आतंकवादियों के घुसने का षड़यंत्र रचने की कुछ रिपोर्ट मिली हैं'', लेकिन उनकी पुष्टि नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा करने की कोशिशें की जा रही हैं और हम उन्हें नाकाम करने के लिए सीमा पर हैं.’’ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खतरे के बारे में उन्होंने कहा कि हर साल की तरह, इस साल भी बड़ा खतरा है.

शर्मा ने कहा, ‘‘पंजाब एवं जम्मू में सीमा के पास उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है. हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को उच्च स्तर की सतर्कता बरती जाती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं लेकिन हम तैयार एवं सतर्क हैं. हम उन्हें जम्मू एवं पंजाब में सीमाओं पर सफल नहीं होने देंगे.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादियों को पाकिस्तान के अर्धसैन्य बल रेंजर्स से मदद मिल रही है, उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य तंत्र से मदद मिल रही है. हमें लगता है कि उन्हें उनका समर्थन मिल रहा है. आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर बरकरार हैं.

सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख ने कहा कि पंजाब और जम्मू के साथ लगती सीमाओं से घुसपैठ की सभी कोशिशों को पिछले साल नाकाम कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि सीमा की रक्षा करने में तकनीक का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget