एक्सप्लोरर

'TMC जाएगी, तभी आएगा असली परिवर्तन', पश्चिम बंगाल में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल रैली में कहा कि राज्य का विकास तब तक संभव नहीं जब तक टीएमसी सरकार की 'दीवार' नहीं गिरेगी.

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के विकास में टीएमसी सरकार को बड़ी बाधा बताया. उन्होंने कहा कि बंगाल बदलाव और विकास चाहता है, लेकिन राज्य सरकार विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है. पीएम मोदी ने यहां ₹5,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

TMC सरकार विकास के रास्ते में दीवार है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टीएमसी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, टीएमसी सरकार बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी है. जिस दिन ये दीवार गिरेगी, उसी दिन से बंगाल विकास की रफ्तार पकड़ लेगा. उन्होंने दोहराया कि 'TMC की सरकार जाएगी, तभी असली परिवर्तन आएगा.'

बंगाल को इस बुरे दौर से बाहर निकालना है – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सावन के पावन महीने की शुभकामनाओं से की और कहा कि 'इस पवित्र समय में बंगाल के विकास पर्व का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य है.' उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत हुई है, वो बंगाल को वर्तमान बुरे दौर से बाहर निकालने का प्रतीक हैं.

5,400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, समृद्ध बंगाल का सपना
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि थोड़ी देर पहले ₹5,400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए एक समृद्ध और विकसित भविष्य का सपना देखा है, और ये परियोजनाएं उसी सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम हैं.

बंगाल में अब हो रहा है पलायन – पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बेरोजगारी और पलायन पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कभी लोग रोजगार के लिए बंगाल आया करते थे, लेकिन आज की स्थिति बिल्कुल उलट हो गई है. उन्होंने कहा, आज पश्चिम बंगाल का नौजवान छोटे-छोटे काम के लिए भी दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर है.

पीएम मोदी ने कहा- 'एक बार भाजपा को अवसर दीजिए'
प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा,'भाजपा की ओर से मैं आपसे आग्रह करता हूं, एक बार भाजपा को अवसर दीजिए. एक ऐसी सरकार चुनिए, जो कामदार हो, ईमानदार हो और दमदार हो.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget