एक्सप्लोरर

BJP के टिकट से पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रही पूर्व IPS भारती घोष को राहत, SC ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज बीजेपी में शामिल हो चुकी पश्चिम बंगाल की पूर्व आईपीएस भारती घोष को राहत दी है. कोर्ट ने राज्य पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

बीजेपी में शामिल हो चुकी पश्चिम बंगाल की पूर्व आईपीएस भारती घोष को आज सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी. कोर्ट ने राज्य पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यह रोक विधानसभा चुनाव तक रहेगी.

भारती ने याचिका में बताया था कि 2018 में उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य पुलिस ने 10 केस दर्ज किए थे. जिनमें उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी थी. 2019 में घाटल लोकसभा चुनाव से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने के दौरान उन्हें परेशान किया गया. चुनाव प्रचार से रोकने के लिए पुलिस और सीआईडी ने लंबी देर तक पूछताछ की. इस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी.

याचिका में कोर्ट को यह बताया गया था कि अब भारती के खिलाफ मुकदमों की संख्या 10 से बढ़ कर 30 हो गई है. तमाम तरह के संदिग्ध लोगों की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाए गए हैं. एक मुकदमा 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कथित मारपीट का है. इसमें उनकी सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. उन्हें इस मुकदमे का पता भी नहीं था. अब विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी करवा लिया गया है.

भारती घोष के लिए पेश वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल की इन दलीलों का पश्चिम बंगाल सरकार की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने विरोध किया. लूथरा ने कहा कि इस समय पुलिस-प्रशासन चुनाव आयोग के मातहत है. मामले में वारंट भी राज्य सरकार ने नहीं, कोर्ट ने जारी किया है. लूथरा ने यह भी कहा कि भारती की गिरफ्तारी पर रोक से गलत संकेत जाएगा. लेकिन जज इन दलीलों से सहमत नहीं हुए.

कोर्ट ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक भारती घोष की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. पश्चिमी मिदनापुर की डेबरा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रही पूर्व आईपीएस से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस अवधि के बाद निचली अदालत में उचित आवेदन दाखिल कर राहत की मांग करें.

यह भी पढ़ें.

Uttarakhand BJP Political Crisis: सीएम त्रिवेंद्र रावत का जाना तय, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में हुआ हटाने का फैसला- सूत्र

बाटला हाउस केस में आरिज खान दोषी, BJP बोली- आतंकियों का समर्थन करती हैं कांग्रेस-ममता, सोनिया ने बहाए आंसू

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget