एक्सप्लोरर

बाटला हाउस केस में आरिज खान दोषी, BJP बोली- आतंकियों का समर्थन करती हैं कांग्रेस-ममता, सोनिया ने बहाए आंसू

साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर में दिल्ली की कोर्ट ने आरिज खान को कल दोषी करार दे दिया. इस मामले को लेकर बीजेपी ने आज कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला किया. बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करती है. आरिज खान दोषी करार दिया गया है तो अब सोनिया गांधी आंसू बहा रही हैं या नहीं?

नई दिल्ली: साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर में दिल्ली की कोर्ट ने आरिज खान को कल दोषी करार दे दिया. इस मामले को लेकर बीजेपी ने आज कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला किया. बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करती है. आरिज खान दोषी करार दिया गया है तो अब सोनिया गांधी आंसू बहा रही हैं या नहीं?

विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई थीं- रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''देश की सुरक्षा और आतंकवाद की लड़ाई के मामले में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई और दिल्ली में हुई भीषण आतंकी हमले में पुलिस की हिम्मत को तोड़ने की कोशिश की गई.'' उन्होंने कहा, ''साल 2008 को दिल्ली में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 39 लोग मारे गए और 159 लोग घायल हुए थे. बाटला हाउस में पुलिस कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे और एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे. कोर्ट ने कल के फैसले में आरिज खान को दोषी माना है.''

कांग्रेस ने की वोटबैंक की राजनीति- रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ''दिल्ली पुलिस के कई लोगों ने हमें परोक्ष संपर्क किया कि हमें बचाइए, हमें ही हमलावर बताने की मुहिम चल पड़ी है. ऐसे में हम देश की सुरक्षा के लिए क्या करें. इस घटना को एक प्रकार से संदेह में डालने की कोशिश की गई थी. ये वोटबैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा था.'' उन्होंने कहा, ''बाटला हाउस कांड को समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट पार्टी, ममता जी ने नेशनल इश्यू बनाया था. क्या मतलब है इसका? क्या वोट के लिए आतंकवाद की लड़ाई को इस तरह से कमजोर किया जाएगा?''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''आज जब देश की न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा एक बहुत बड़े आतंकवादी को 100 से अधिक गवाही, साइंटिफिक एविडेंस, मेडिकल एविडेंस के आधार पर बड़ी सजा मिली है, तो क्या ये सभी पार्टियां देश की जनता के सामने माफी मांगेगी?''

आरिज की सज़ा का एलान 15 मार्च को

बता दें कि बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में कल दिल्ली की कोर्ट ने आरिज़ खान को दोषी करार दे दिया. आरिज की सज़ा का एलान 15 मार्च को होगा. 13 साल पुराने बाटला हाउस एनकाउंटर में इंडियन मुजाहिद्दीन के 15 लाख के इनैमी आतंकी आरिज़ खान उर्फ जुनैद को दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया था. आरिज खान पर 13 सितंबर 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, यूपी और जयपुर में हुए धमाकों में शामिल होने का आरोप है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली का बजट: केजरीवाल सरकार का एलान- सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी फ्री वैक्सीन

Uttarakhand BJP Political Crisis: सीएम त्रिवेंद्र रावत का जाना तय, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में हुआ हटाने का फैसला- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget