एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: जुमे की नमाज के लिए लगाए सभी प्रतिबंध हटे, जन-जीवन अभी भी प्रभावित

जम्मू कश्मीर में जुमे की नमाज के लिए लगाए गए तमाम प्रतिबंधों से लोगों को छूट दी गई. इसके बाद लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की. बता दें कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से अभी भी जन-जीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद लगातार 90वें दिन भी जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है. हालांकि, शहर के अधिकतर हिस्सों से जुमे की नमाज के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घाटी में आज लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है. कश्मीर में जनजीवन थोड़ा सामान्य दिखा.’’

नौहट्टा क्षेत्र में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में 13वें सप्ताह भी नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई. यहां स्थित नक्काशबंद साहिब मस्जिद खोज-ए-दिगार में भी जुमे की नमाज की अनुमति नहीं थी. अधिकारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों और घाटी में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

अधिकारी ने बताया कि घाटी में स्थिति अभी शांतिपूर्ण है. सड़कों पर निजी वाहनों और टैक्सियों की आवाजाही भी बढ़ी है. उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार दिन में बंद रहे. शिक्षण संस्थान भी बंद रहे लेकिन दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए बोर्ड परिक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुईं.

लैंडलाइन और पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू 

सरकार पिछले तीन महीने से स्कूलों को खोलने की कोशिश कर रही है लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं है. घाटी में लैंडलाइन और पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू हो चुकी है लेकिन इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से अब तक ठप्प हैं.

ज्यादातर शीर्ष अलगाववादी नेताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों- उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में लिया गया है या नजरबंद रखा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारुक अब्दुल्ला को विवादित लोक सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह कानून फारुक के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ने 1978 में लागू किया था जब वह मुख्यमंत्री थे.

यह भी पढ़ें-

बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी, कहा- देखेंगे कि RCEP में हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है या नहीं

करतारपुर कॉरिडोर: इमरान खान के न्यौते पर पाकिस्तान जा सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मांगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget