एक्सप्लोरर

स्मारकों में पूजा करने की मिलेगी इजाजत? संसदीय पैनल ने ASI से की सिफारिश

ASI ने कहा कि कस्टडी के समय जिन स्मारकों में पूजा-अर्चना की जाती थी, उनमें ही पूजा की अनुमति है. पैनल ने कहा कि सभी स्मारकों में इसकी अनमुति देनी चाहिए, बशर्ते स्मारकों को कोई नुकसान न हो.

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के तहत संरक्षित ऐतिहासिक चर्च, मस्जिद और मंदिर जैसी धार्मिक इमारतों में पूजा-अर्चना करने की अनुमति के लिए संसदीय पैनल ने सरकार से सिफारिश की है. फिलहाल एएसआई सिर्फ उन इमारतों में ही पूजा करने की अनुमति देता है, जहां पर कस्टडी में लिए जाने के समय भी पूजा-अर्चना की जाती थी. शुक्रवार को दोनों सदनों में भारत में गुमनाम स्मारकों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दे पर चर्चा हुई. 

कमेटी में युवाजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (YSR Congress) के राज्य सभा सांसद वी विजय साई रेड्डी समेत विभिन्न पार्टियों के 12 से ज्यादा नेता शामिल थे. कमेटी ने कहा कि देशभर के कई ऐतिहासिक स्मारक लोगों में बड़ा धार्मिक महत्व रखते हैं. अगर यहां पूजा करने की अनुमति दी जाती है तो इससे लोगों की धार्मिक आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकेगा. कमेटी ने यह भी कहा कि एएसआई को स्मारक में पूजा करने की अनमुति देनी चाहिए, बशर्ते इसका स्मारक पर कोई दुष्प्रभाव ना हो.

मंत्रालय कर रहा विचार
कमेटी की सिफारिश पर संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि वह इस पर विचार करेगी कि ऐसा किया जा सकता है या नहीं. हालांकि, मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि इन स्थलों पर पूजा की अनुमति देना नितिगत निर्णय है. एएसआई के इन स्थलों के कस्टडी लेते वक्त पूजा नहीं होती थी और वह लंबे समय से बंद है.

मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजा की मिलेगी अनुमति
पिछले साल मई में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आठवीं सदी के मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहरों में पूजा करने पर एएसआई ने जिला प्रशासन के सामने चिंता जाहिर की थी. एएसआई ने कहा कि उसके नियमों का उल्लंघन किया गया है. 20वीं सदी में जब एएसआई ने मंदिर के खंडहरों को अपने कब्जे में लिया था, तब यहां पूजा नहीं की जाती थी. एएसआई ने कहा कि स्मारक के सिर्फ उन हिस्सों में ही पूजा की अनुमित दी जा सकती है, जहां पर कस्टडी के समय भी पूजा की जा रही होती है. 

कुल 820 स्मारकों में पूजा की अनुमति
एएसआई देशभर के कुल 3,693 स्मारकों का संरक्षण करता है. इनमें से 820 स्मारकों में पूजा करने की इजाजत है, बाकी सब में से किसी में भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जाता है. जिन स्मारकों में पूजा या इबादत की इजाजत है, उनमें मंदिर, मस्जिद, चर्च और दरगाह शामिल हैं. हालांकि, मार्तंड सूर्य मंदिर एक समय एक संपन्न पूजा स्थल था, कर्कोटा वंश के राजा ललितादित्य मुक्तापीड ने (725 ईस्वी से 753 ईस्वी) इसे बनवाया गया था. 14वीं शताब्दी में सिकंदर शाह मिरी ने इसको नष्ट कर दिया था. 20 वीं सदी में एएसआई ने इसको कस्टडी में ले लिया. एएसआई के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल दो बार यहां पूजा की गई. एक बार भक्तजनों का एक ग्रुप यहां पूजा करने पहुंचा था और दूसरी पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टीनेंट जनरल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में पूजा की गई.

यह भी पढ़ें:-
Article 370 Verdict: जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक करवाए जाएं चुनाव, अनुच्छेद 370 पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget