एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note News Live Highlights: चलन से बाहर होने जा रहा है 2000 रुपये का नोट, क्या कह रहे हैं पक्ष और विपक्ष के नेता?

2000 Rupees Note News Live: आरबीआई ने कहा है कि बैंकों में 23 मई से 20,000 रुपये मूल्य तक के 2,000 रुपये के नोट एक बार में बदले जा सकेंगे.

Key Events
RBI to withdraw Rs 2000 currency note Live Updates legal tender till September 30 2000 Rupees Note News Live Highlights: चलन से बाहर होने जा रहा है 2000 रुपये का नोट, क्या कह रहे हैं पक्ष और विपक्ष के नेता?
2000 note ban
Source : PTI

Background

2000 Rupees Note Live: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोट को बैन करने का फैसला लिया है. फिलहाल अभी ये मुद्रा वैध बनी रहेगी. आरबीआई ने भारतीय बैंको को ये सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार के नोट जारी करना बंद कर दें. साल 2016 में 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नया नोट लाया गया था.

देश में नोटबंदी करने के बाद 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिया गया था. इसके बदले में 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए थे, लेकिन 6 साल के बाद ही दो हजार के नोट को मार्केट से वापस ले लिया जाएगा. आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे.  

नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक

रिजर्व बैंक का कहना है कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है. सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे.

कांग्रेस का सरकार पर वार

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने दो हजार के नोट बैन करने के फैसले पर सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे तुगलकी फरमान बताया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारे स्वयंभू विश्वगुरु की विशेषता. पहला करते हैं और फिर दूसरा सोचते हैं. उन्होंने कहा कि 8 नवंबर 2016 को तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से 2000 रुपये के नोट पेश किए और अब अब वापस ले रहे हैं. 

23 मई से बदला जा सकता है नोट

आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की. इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है. आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Vs Centre: सीएम अरविंद केजरीवाल का एलजी से सवाल, 'SC का आदेश क्यों नहीं मान रहे, क्या केंद्र सरकार...'

 

22:19 PM (IST)  •  19 May 2023

2000 Rupee Currency: एबीपी न्यूज़ से बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरबीआई के फैसले के बाद एबीपी न्यूज़ से कहा कि ऐसे फैसले से जनता को नुकसान होता है. देश को नुकसान होता है और आम आदमी को परेशानी होती है.

22:17 PM (IST)  •  19 May 2023

RBI News Today: कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि नोटबंदी गलत थी- राजीव शुक्ला

कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने बेंगलुरु में कहा कि कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि नोटबंदी गलत थी जिससे लोग परेशान हुए थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 500-1000 के नोट को बंद कर 2000 रुपए के नोट लाना और फिर उसे बंद करने से लोगों को अनावश्यक परेशानी होगी. ऐसे फैसलों से अर्थव्यवस्था मज़बूत होने की बजाए कमज़ोर होती है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget