एक्सप्लोरर

रेमॉन मैग्सेसे पुरस्कार का एलान, भारत से पत्रकार रवीश कुमार को मिला सम्मान

रेमन मैगसेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है. यह पुरस्कार अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है.

नई दिल्ली: एशिया के नोबेल कहे जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार रेमॉन मैग्सेस की घोषणा कर दी गई है. भारत से टीवी पत्रकार रवीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा गया है. रवीश कुमार के साथ ही चार अन्य व्यक्तियों को भी रमन मैग्सेसे सम्मान से नवाजा गया है. इनमें म्यांमार से को स्वे विन, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजित, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते केययाब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग-की शामिल हैं. पांच अलग अलग कैटेगरी यह सम्मान दिया गया है.

रवीश कुमार को टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला है, उन्हें ये पुरस्कार 9 सितंबर को फिलिपिंस में दिया जाएगा. साल 2018 में दो भारतीय को यह सम्मान मिला था, इनमें मनोचिकित्सक भारत वाटवानी और आर्थिक प्रगति के लिए विज्ञान और संस्कृति को रचनात्मक रूप से काम में लाकर लद्दाखी युवकों की जिंदगियां बदलने वाले सोनम वांगचुक शामिल थे.

क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सालान तौर पर दिया जाने वाला पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रेमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है. यह पुरस्कार अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो नस्ल, पंथ, राष्ट्रीयता और लिंग की परवाह किए बिना अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हैं. साल 1958 से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है. मुख्त तौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है.

इन भारतीयों को मिल चुका है सम्मान साल 1958 में विनोभा भावे ऐसे भारतीय थे जिन्हें पहली बार इस सम्मान से सम्मानित किया गया था. उन्य चर्चित नामों में मदर टेरेसा (1962), जयप्रकाश नारायण (1965), सत्यजीत रे (1967), चंदी प्रसाद भट्ट (1982), अरुण शौरी (1982), किरन बेदी (1994), अरविंद केजरीवाल (2006), पी साईनाथ (2007) जैसी शख्सियतें हैं जिन्हें रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget