एक्सप्लोरर

बिहार: 'चूहों' पर शराब पीने का आरोप लेकिन नशे में गिरफ्तार हो रहे पुलिसकर्मी

पटना: बिहार में शराबबंदी के बाद जब्त शराब की मात्रा कम होने का आरोप भले ही पुलिसकर्मी 'चूहे' पर लगा रहे हों, लेकिन राज्य में पिछले दो दिनों में एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी ने यहां शराबबंदी की पोल खोल दी है. वैसे बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

सभी थाना प्रभारियों के साथ SSP ने की थी बैठक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना के एसएसपी मनु महाराज ने स्थानीय नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी थाना प्रभारियों के साथ मंगलवार को बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने थानों द्वारा बरामद शराब के संबंध में जानकारी ली तो वे आश्चर्य में पड़ गए.

शराब गटक गए चूहे

कई थाना प्रभारियों द्वारा बताया गया कि जब्त की गई शराब थाने के मालखाने में रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो गई या फिर उनका तर्क 'चूहे' द्वारा बोतलों को कुतरकर शराब गटकने का रहा. इसके बाद महाराज ने थानों में तैनात सभी स्तर के पुलिसकर्मियों का औचक 'ब्रेथ एनलाइजिंग' टेस्ट कराने की बात कही है.

इधर, बिहार के पुलिस महानिदेशक पी क़े ठाकुर ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों से जब्त की गई शराब की अद्यतन जानकारी मांगी गई है तथा जब्त शराबों को जल्द नष्ट करने और उसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

शराब पीने के आरोप में पुलिसकर्मियों को किया गया गिरफ्तार

इस बीच चूहों के शराब गटकने के पुलिसकर्मियों के दावे की उस समय हवा निकल गई जब पिछले दो दिनों में एक थाना प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी रामेश्वर सिंह को शराब गटकने के आरोप में गुरुवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वर्दी में थाने के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे.

इसकी सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कारवाई कर सिंह को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित भी कर दिया गया.

एक साल के भीतर जब्त की गई 8 लाख लीटर शराब

इससे पहले बुधवार की रात को राजधानी पटना में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित दो पुलिसकर्मियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शक है कि कहीं थानों के मालखाने में रखी शराब पुलिस वाले तो नहीं गटक रहे.

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में पूर्ण शराबबंदी के एक साल के भीतर 5,14,639 लीटर विदेशी (अंग्रेजी), 3,10,292 लीटर देशी शराब और 11,371 बीयर जब्त की गई.

5 अप्रैल, 2016 को बिहार में लागू हुई थी पूर्ण शराबबंदी

वैसे शराबबंदी के एक साल पूरे होने के बावजूद राज्य में शराब तस्करी का धंधा हो रहा है. शराब तस्कर रोज नए-नए तरीके अपनाकर राज्य में चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे हैं. राज्य के किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिदिन शराब बरामदगी की खबर आती है. आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी पांच अप्रैल, 2016 को लागू हुई थी और संशोधित नया कानून 2 अक्टूबर, 2016 को लागू हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget