एक्सप्लोरर

पुरी में भगवान जगन्नाथ नहीं पहुंच पाए अपनी मौसी के घर, अधूरी रथयात्रा कल होगी पूरी

बताया जा रहा है कि भगवान जगन्नाथ का रथ अपने रास्ते से भटक गया. वो थोड़ा टेढ़ा होते हुए आगे बढ़े, जिससे रथ सड़क के बाईं ओर अधिक खिसक गया.

पुरी: इस बार पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा अधूरी रह गई. तकनीकी कारणों से उनका रथ रास्ते में ही अटक गया. आगे की रथयात्रा रविवार सवेरे 9 बजे शुरू होगी. भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन सुभद्रा का रथ गुंडीचा मंदिर पहुंच गया है. गुंडीचा मंदिर भगवान का ननिहाल माना जाता है, जहां वे अगले हफ़्ते भर रुकेंगे.

रथयात्रा में सबसे पहले बलभद्र, फिर सुभद्रा और सबसे आख़िर में जगन्नाथ जी का रथ श्री मंदिर से रवाना होता है. भारी बारिश के बीच बलभद्र और सुभद्रा का रथ गुंडीचा मंदिर पहुंच गया लेकिन जगन्नाथ जी के रथ को गुंडीचा मंदिर पहुंचने से पहले ही रोकना पड़ा.

बताया जा रहा है कि भगवान जगन्नाथ का रथ अपने रास्ते से भटक गया. वो थोड़ा टेढ़ा होते हुए आगे बढ़े, जिससे रथ सड़क के बाईं ओर अधिक खिसक गया. इससे रथ के रास्ते में सूचना केन्द्र आ गया. पुरी के डीएम अरविंद अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पहले सूचना केन्द्र को तोड़ा जाएगा, फिर जगन्नाथ जी का रथ आगे बढ़ पाएगा.

रथ इतना भारी है कि उसे दायें खिसकाना असंभव है. फिर अंधेरा हो जाने और लाइट का उचित इंतज़ाम न होने से रथयात्रा बीच में ही रोकना पड़ा. जगन्नाथ जी का रथ अभी गुंडीचा मंदिर से दो सौ मीटर दूर है. ये रथ 16 पहियों पर बना है. लकड़ी से बने जगन्नाथ जी के रथ को नंदीघोष कहते हैं. इसे लोग मोटी रस्सियों के सहारे खींच कर तीन किलोमीटर दूर गुंडीचा मंदिर पहुंचाते हैं. तमाम विवादों के बीच 14 जुलाई को पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा अब एक और विवाद में फंस गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget