एक्सप्लोरर

जब रतन टाटा ने न्यूयॉर्क में अपने ही होटल में किया नाश्ता, लेकिन पहचान नहीं पाया था स्टाफ! IT फर्म के चेयरमैन ने बताया किस्सा

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देर रात निधन हो गया. वहीं, आईबीएस सॉफ्टवेयर के चेयरमैन वीके मैथ्यूज ने रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा बताया.

Ratan Tata Death: दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार (09 अक्टूर) को देर रात निधन हो गया, जिसके बाद आईबीएस सॉफ्टवेयर के चेयरमैन वीके मैथ्यूज ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को गहरा दुख व्यक्त करते हुए रतन टाटा के साथ हुई कुछ मुलाकातों को याद किया और बताया कि वह रतन टाटा के साथ न्यूयॉर्क में उन्हीं के होटल में खाना खा रहे थे, लेकिन उनका स्टाफ उनको पहचान नहीं पाया था.

उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे खास बात रतन टाटा की विनम्रता थी. मैथ्यूज ने बताया कि उनको अमेरिका की यात्रा के दौरान रतन टाटा के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला था और उस यात्रा की दो खास बातें हैं जो हमेशा उनके साथ रहेंगी. 

खुद के होटल में बिल चेक कर रहे थे रतन टाटा

उन्होंने बताया कि एक सुबह वह दोनों न्यूयॉर्क में रतन टाटा के ही होटल में साथ में नाश्ता कर रहे थे. मगर टाटा ने कर्मचारियों के सामने अपनी पहचान नहीं बताई. यह उनकी विनम्रता का एक छोटा, लेकिन स्पष्ट संकेत था. ठीक उसी दिन वह और उनका परिवार एक दूसरे रेस्तरां में रतन टाटा से मिले. उनको हैरानी हुई कि वहां रतन टाटा खुद अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर रहे थे और खाने के बिल को खुद चेक कर रहे थे. ये एक बहुत छोटी सी बात है, लेकिन ये उनके चरित्र के बारे में बताती है. 

लोगों से जल्दी कनेक्ट कर लेते थे रतन टाटा 

मैथ्यूज ने बताया कि रतन टाटा ने दूसरे होटल में उनसे हंसते हुए कहा था कि “क्या मैं तुम्हारा पीछा कर रहा हूं या तुम मेरा पीछा कर रहे हो.” उनके उन कमेंट्स से ये पता चलता था कि चाहे कोई भी सिचुएशन हो वह लोगों से कितने जल्दी कनेक्ट कर लेते हैं. 

देश के लिए बहुत बड़ी क्षति

मैथ्यूज ने कहा कि उनका निधन बिजनेस जगत और देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वह बोले कि रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो उभरते भारत की ऊर्जा, उम्मीद और सफलता का प्रतीक थे. एक दूरदर्शी उद्यमी से कहीं बढ़कर, रतन टाटा भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए गहरी और वास्तविक प्रतिबद्धता वाले व्यक्ति थे. इतनी सारी उपलब्धियों के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे.

यह भी पढ़ें- चेन्नई जा रही फ्लाइट में शख्स ने महिला से कर दी गंदी हरकत, लैंडिंग होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं राहुल गांधी से...', बांसुरी स्वराज ने आखिर ये क्या पूछ दिया, खूब हो रही चर्चा
'मैं राहुल गांधी से...', बांसुरी स्वराज ने आखिर ये क्या पूछ दिया, खूब हो रही चर्चा
लहंगा-चुन्नी पहले भारत में क्या कर रहीं ट्रंप की बेटी, तस्वीर वायरल
लहंगा-चुन्नी पहले भारत में क्या कर रहीं ट्रंप की बेटी, तस्वीर वायरल
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
दिशा सालियान केस की FIR कॉपी सीलबंद लिफाफे में जाएगी, हाईकोर्ट ने कौन से सबूत मांगे?
दिशा सालियान केस की FIR कॉपी सीलबंद लिफाफे में जाएगी, हाईकोर्ट ने कौन से सबूत मांगे?

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी से...', बांसुरी स्वराज ने आखिर ये क्या पूछ दिया, खूब हो रही चर्चा
'मैं राहुल गांधी से...', बांसुरी स्वराज ने आखिर ये क्या पूछ दिया, खूब हो रही चर्चा
यूपी में चुनाव से पहले आएगा यूसीसी? BJP हाईकमान के करीबी मंत्री ने दिए संकेत
यूपी में चुनाव से पहले आएगा यूसीसी? BJP हाईकमान के करीबी मंत्री ने दिए संकेत
BRICS में मलेशिया के PM ने किस बड़े नेता के लिए पोस्ट किया 'दिल तो पागल है', हुआ वायरल
BRICS में मलेशिया के PM ने किस बड़े नेता के लिए पोस्ट किया 'दिल तो पागल है', हुआ वायरल
खराब फॉर्म के बीच बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, 7 साल बाद खेलेंगे घरेलू क्रिकेट
खराब फॉर्म के बीच बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, 7 साल बाद खेलेंगे घरेलू क्रिकेट
'मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं', दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
'कभी दिशा सालियान से नहीं मिला', आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव
बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM आवास को घेरने की कोशिश; पुलिस से झड़प
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM आवास को घेरने की कोशिश; पुलिस से झड़प
Leftover Dal Recipes: रात की बची दाल से बनाएं ये शानदार नाश्ता, पराठे को देगा टक्कर
रात की बची दाल से बनाएं ये शानदार नाश्ता, पराठे को देगा टक्कर
Embed widget