एक्सप्लोरर

चेन्नई जा रही फ्लाइट में शख्स ने महिला से कर दी गंदी हरकत, लैंडिंग होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sexual Harassment on Indigo Flight: दिल्ली से चेन्नई की इंडिगो की फ्लाइट में एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स सामने बैठी महिला को गलत तरीके से छूने लगा.

Sexual Harassment on Indigo Flight: दिल्ली से चेन्नई की इंडिगो की फ्लाइट में एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. ये मामला बीते रोज (9 अक्टूबर) का है, जब एक शख्स अपनी सीट के सामने बैठी एक महिला को गलत ढंग से छूने लगा. महिला को अनुचित रूप से छूने के आरोप में 43 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है. 

मीनाम्बक्कम में आज गुरुवार को एयरपोर्ट से जुड़े ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन की एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह विंडो सीट पर बैठी थी और जब वह सो रही थी तो पीछे की विंडो सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे गलत तरीके से छुआ.

धारा 75 के तहत मामला किया गया दर्ज

मामले में महिला ने शाम साढ़े चार बजे फ्लाइट लैंड होने के बाद एयरलाइन स्टाफ की मदद से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी शख्स के ऊपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्लेन लैंड होने के बाद की शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश शर्मा नाम के शख्स को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी राजेश शर्मा राजस्थान के रहने वाला है, लेकिन कई सालों से चेन्नई में रह रहा है. चेन्नई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब पुरुष यात्री 3A सीट पर बैठा था. अधिकारी ने कहा कि “महिला यात्री पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, इसलिए हमारे स्टाफ ने उसकी मदद की." फिलहाल इंडिगो ने इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है.

बेंगलुरू से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

ऐसे ही एक मामले की सुनवाई बेंगलुरू की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भी हुई थी, जब एक दोहा से बेंगलुरू की फ्लाइट में बैठे 51 वर्षीय शख्स ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी. मामले का आरोपी नशे में धुत था.

यह भी पढ़ें- 'मैंने आज वो आखिरी कंधा खो दिया', DMK के मुखपत्र के संपादक मुरासोली सेल्वम के निधन पर बोले एमके स्टालिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget