एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब स्मार्ट वैन के जरिए हो रहा है लोगों का रैपिड कोरोना टेस्ट, जानें पूरी प्रकिया

टेस्ट के सैंपल कलेक्शन में पांच मिनट का समय लगता है और पंद्रह मिनट से आधे घंटे के बीच में रिजल्ट आ जाता है. टेस्ट के लिए लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना होता है.

नई दिल्ली: ये वैन एक तरह का स्मार्ट लैब वैन है. दक्षिणी दिल्ली ज़िले में अभी इनका इस्तेमाल टेस्टिंग के लिए किया जा रहा है. दक्षिणी ज़िले के जौनापुर इलाके में ऐसी ही एक वैन में टेस्टिंग प्रक्रिया समझने के लिए ABP न्यूज़ की टीम पहुंची. वैन में दो हिस्से होते हैं. एक हिस्सा है डॉक्टर्स ज़ोन जिसमें डॉक्टर बैठते हैं और पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते हैं. दूसरे हिस्से में सैम्पल कलेक्शन होता है जहां लैब टेक्नीशियन लोगों का का सैम्पल लेते हैं. इस दौरान वैन को लगातर डिसइंफेक्ट करने का काम भी किया जाता है. इसके लिए इस वेन के अंदर फॉगिंग सिस्टम लगाया गया है.

वैन में एक यूवी चैंबर होता है जिसके ज़रिये सामान का आदान प्रदान एक हिस्से से दूसरे हिस्से में किया जाता है. इसके अंदर सेनिटाइजर मशीनें लगाई गई है. इसमें दो दरवाज़े है. पीछे के दरवाज़े से लोग अंदर आते हैं और टेस्ट करवाते हैं. इसके लिए सभी को एक नंबर दिया जाता है और इन सभी को लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतज़ार करना होता है.

फिलहाल टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस टेस्ट में सैम्पल कलेक्शन में 5 मिनट का वक्त लगता है और 15-30 मिनट मे रिज़ल्ट आ जाता है. इस दौरान जिसका टेस्ट हुआ है वो व्यक्ति वहीं रुककर इंतज़ार करता है. जिसमें ये साफ़ होता है कि टेस्ट पॉज़िटिव आया या नेगेटिव.

अगर टेस्ट नेगेटिव है तो टेस्ट कराने वाले व्यक्ति को सर्टिफिकेट देकर घर भेज दिया जाता है. लेकिन अगर रिपोर्ट पॉज़िटिव आती है तो मरीज़ से उनकी पूरी जानकारी ली जाती है. इसमें ये भी देखा जाता है कि उसके अंदर कैसे लक्षण है? अगर लक्षण बिल्कुल नहीं है या कम है तो उन्हें घर भेज दिया जाता है. लेकिन अगर लक्षण ज़्यादा है तो उन्हें तुरंत कोविड अस्पताल एंबुलेंस के ज़रिये भेज दिया जाता है. इस तरह की स्मार्ट वैन को रोज़ाना दिल्ली के अलग अलग इलाक़ों में भेजा जाता है.

इस दौरान इस बात का भी ख़ास ध्यान रखा जाता है कि जिस इलाक़े में ये वैन जा रही है वहां सभी का टेस्ट हो जाए अगर कोई आने से इंकार करता है तो उस हालत में पुलिस की मदद भी ली जाती है. सरकार की कोशिश है कि इस योजना से ज़्यादा से ज़्यादा टेस्ट लोगों के किए जा सके.

कोरोना वायरस: असम के गुवाहाटी में सोमवार से दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget