एक्सप्लोरर

केरल: बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नन के साथ बलात्कार के आरोपी व जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

केरल: नन के साथ बलात्कार के आरोपी व जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. केरल के कोट्टायम की अदालत ने सोमवार को मुलक्कल की जमानत रद्द कर दी थी. जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. बलात्कार के मामले की सुनवाई के लिये अदालत में उपस्थित होने में विफल रहने के कारण मुलक्कल की जमानत रद्द की गई है.

जालंधर के कोविड-19 के नोडल अधिकारी टी.पी सिंह ने बताया, 'मुलक्कल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.' उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व बिशप की कोविड-19 रिपोर्ट सोमवार की शाम को आयी जिसमें उसमें इसकी पुष्टि हुई है. केरल की कोट्टायम जिला पुलिस बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

साल 2014 से 2016 के बीच उसका यौन शोषण किया था- पीड़िता

पीड़ित नन ने जून 2018 में पुलिस को दिये अपनी शिकायत में आरोप लगाया था बिशप ने 2014 से 2016 के बीच उसका यौन शोषण किया था. मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने बिशप को गिरफ्तार किया था और उस पर गलत तरीके से कैद करने, बलात्कार करने, अप्राकृतिक सेक्स एवं आपराधिक मंशा का आरोप लगाया था.

सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए थे 

आपको बता दें, गत एक जुलाई को पिछली सुनवाई के दौरान वो अदालत में पेश नहीं हुए थे. उनके मुवक्किल ने तब कहा था कि वह पंजाब के जालंधर में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में फंसे होने की वजह से नहीं आ सके. अभियोजन पक्ष ने सोमवार को आरोपी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि जालंधर में जिस जगह वह रहते हैं वह एक जुलाई को निषिद्ध क्षेत्र नहीं था.

अदालत ने अभियोजन पक्ष की इस दलील पर विचार करते हुए पादरी की जमानत खारिज कर दी कि वह मुकदमे में देरी कराने की कोशिश कर रहे हैं. केरल हाई कोर्ट ने नन के मुलक्कल के खिलाफ दाखिल यौन उत्पीड़न के मामले से उन्हें आरोपमुक्त करने की उनकी याचिका सात जुलाई को खारिज कर दी थी.

यह भी पढ़ें.

कांग्रेस ने संजय झा को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

कानपुर शूटआउट मामले में वायरल हुआ ऑडियो- 'हैलो भाभी! विकास भैया ने पुलिसकर्मियों को मार डाला है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget