एक्सप्लोरर

कर्नाटक सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं पीएम मोदी और अमित शाह: कांग्रेस

इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि ED आदि एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि ये 450 करोड़ रुपया कहाँ से आ रहे हैं? टेप सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

नई दिल्लीः कर्नाटक में कथित तौर पर सरकार गिराने वाला ऑडियो टेप अब दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में पहुंच गया है. इस टेप को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि दोनों मिलकर कर्नाटक की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं. ये बेहद ही सनसनीखेज मामला है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसके लिए प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''क्या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को इस टेप और मामले का संज्ञान लेकर पीएम मोदी, अमित शाह, येदियुरप्पा को नोटिस नहीं जारी करना चाहिए? ये सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने की कोशिश नहीं है?''

इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि ED आदि एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि ये 450 करोड़ रुपया कहाँ से आ रहे हैं? टेप सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

कर्नाटकः कुमारस्वामी के सरकार गिराने वाले आरोप सही साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा- येदियुरप्पा

टेप सुनाते हुए सुरजेवाला ने कहा, ''येदियुप्पा विधायकों को 200 करोड़ की रिश्वत और 200 करोड़ चुनावी खर्चे के तौर पर, 10+10 करोड़ प्रति विधायक देनें के लिए तैयार हैं. वहीं 50 करोड़ स्पीकर को देना चाहते हैं जिससे की उन विधायकों की सदस्यता रद्द ना करें.''

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा का एक ऑडियो जारी किया है जिसमें वो जेडीएस विधायक के भाई को करोड़ों रुपए और मंत्री पद का लालच दे रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गंदी राजनीति का खुलासा करता है जो कर्नाटक की सरकार अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि राज्य में हुए चुनाव के बाद विश्वास मत से पहले भी हमने येदियुरप्पा का एक ऑडियो क्लिप सुना था. हम प्रधानमंत्री से जवाब चाहते हैं, क्योंकि बातचीत में उनका नाम लिया गया है. क्या वो कोई कार्रवाई करेंगे? ये 200 करोड़ कहाँ से आने वाले हैं? क्या ये काला धन है?

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने क्लिप जारी करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा, जेडीएस विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उनकी सरकार गिराना चाहती है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जानकारी में हो रहा है.

कर्नाटकः CM कुमारस्वामी ने टेप जारी कर किया दावा- येदियुरप्पा हमारी सरकार गिराना चाहते हैं

पूर्व CBI प्रमुख नागेश्वर राव की पत्नी से जुड़े दफ्तर पर कोलकाता पुलिस ने मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget