एक्सप्लोरर

शहीद की बेटी की 'देशभक्ति' पर दंगल जारी, अब अनुपम खेर-जावेद अख्तर भी विवाद में कूदे

नई दिल्ली: शहीद की बेटी को बलात्कार की धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गुरमेहर को धमकाने वालों की पहचान हो रही है. लेकिन देशभक्ति को लेकर दंगल नहीं थम रहा.  अब अनुपम खेर और जावेद अख्तर भी इस दंगल में कूद पड़े हैं.

अनुपम खेर ने कहा है, ‘’असहिष्णु गैंग वापस आ गया है, चेहरे वहीं हैं नारे बदल गए हैं.

  सिर्फ अनुपम खेर ही नहीं इस बहस में गीतकार जावेद अख्तर ने भी अपनी बात रखी है. जावेद अख्तर ने गुरमेहर कौर की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाली पहलवान बबिता फोगाट और योगेश्वर दत्त का नाम तो नहीं लिया लेकिन निशाने पर वही थे. जावेद अख्तर ने कहा, ”अगर कम पढ़े लिखे खिलाड़ी और पहलवान किसी शहीद की बेटी को ट्रॉल करते हैं तो समझ में आता है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया.  

जावेद अख्तर की बात सामने आते ही पलटवार भी शुरू हो गया. बबिता ने जवाब दिया कि मैंने जब स्कूल देखा भी नहीं था तबसे भारत माता की जय बोल रही हूं. देशभक्ति किताबों से नहीं आती.

 

अब बारी पहलवान योगेश्वर दत्त की थी, योगेश्वर दत्त ने लिखा कि जावेद अख्तर जी आपने कविता-कहानी की रचना की तो हमने भी कुछ कारनामे कर छोटा ही सही भारत के लिए विश्व पटल पर इतिहास रचा है.

जावेद अख्तर को एक जवाब फिल्मकार मधुर भंडारकर की ओर से भी मिला. मधुर भंडारकर ने लिखा कि अभिव्यक्ति की आजादी से अशिक्षा का कोई लेना-देना नहीं है. मैं एक छठी फेल स्टूडेंट हूं, फिर भी कोई मुझे मेरी राय रखने से नहीं रोक सकता.

देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने की ये होड़ इसलिए मची है कि एक शहीद की बेटी ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की अपील कर दी है.  शहीद की ये बेटी है गुरमेहर कौर.  वही गुरमेहर कौर जिसने दिल्ली यूनिवर्सिटी में मारपीट की घटना के बाद आरएसएस के छात्र संगठन पर सवाल उठाए थे.

गुरमेहर के इसी बयान को लेकर हंगामा मच गया.  उसे देशद्रोही करार दिया जाने लगा और फेसबुक पर बलात्कार तक की धमकी दी गई, लेकिन शहीद की बेटी डरी नहीं डटी रही. गुरमेहर हर हमले का जवाब देती रही लेकिन उसका हौसला तब जवाब दे गया जब बड़ी हस्तियां भी इस विवाद में कूद पड़ीं.

देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने के लिए मची इस होड़ के बीच दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाली शहीद की बेटी दिल्ली छोड़कर जा चुकी है. सवाल ये है कि गुरमेहर की गलती क्या थी ? क्या ये गलती थी कि उसने पाकिस्तान के साथ शांति की बात की थी.

कौन हैं गुरमेहर कौर ? गुरमेहर कौर करगिल शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी हैं. रामजस कॉलेज में विवाद के बाद गुलमेहर ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, ‘’मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती हूं. मैं एबीवीपी से नहीं डरती. मैं अकेली नहीं हूं. भारत का हर छात्र मेरे साथ है.’’ #StudentAgainstABVP. गुरमेहर की इसी पोस्ट के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी जाने लगी. इतना ही नहीं गुरमेहर पर हमला बोलने के लिए उनका एक पुराना वीडियो भी सामने लाया गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की थी. इस वीडियो में उन्होंने कहा था,  ‘’मेरे पापा को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा है.’’ क्या है रामजस कॉलेज विवाद ? डीयू के रामजस कॉलेज के एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाने से जुड़ा है. देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर के साथ ही कन्हैया कुमार और अनिर्बान पिछले साल जेल गए थे. एबीवीपी के विरोध के बाद सेमिनार तो रद्द कर दिया गया लेकिन एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन आमने-सामने आ गए थे. बाद में एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि वामपंथी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget