एक्सप्लोरर

नेहरू का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे पीएम मोदी? केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बिहार पहुंचते ही कर दिया बड़ा दावा

Ramdas Athawale on Nitish Kumar: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है.

Ramdas Athawale on Nehru-Modi: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार (29 मार्च) को पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर ऐसा बयान दिया कि कांग्रेस को पसंद नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखेंगे. 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि जद (यू) अध्यक्ष का स्वास्थ्य 'अच्छा' है और वह 'कम से कम पांच से 10 साल तक' सत्ता में रहेंगे.

आठवले ने हिंसा के लिए 'छावा' को ठहाराया जिम्मेदार

अपनी बात बेबाकी से कहने के लिए मशहूर आठवले ने अपने गृह राज्य महाराष्ट्र में हाल में हुए सांप्रदायिक तनाव के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' को जिम्मेदार ठहराया और 'औरंगाबाद में स्थित औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग को बंद करने' का आह्वान किया. उन्होंने कहा, 'मुझे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा होने पर गर्व है, जिनके कार्यकाल में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं.'

मोदी ने नेहरू की बराबरी की: आठवले

राज्यसभा सांसद ने कहा, 'मोदी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटकर नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मुझे विश्वास है कि वह रिकॉर्ड तोड़ देंगे और लगातार चौथी बार सत्ता में आएंगे.' उन्होंने कहा, 'एक बौद्ध के रूप में, मैं बिहार का बहुत सम्मान करता हूं, वह भूमि जहां बुद्ध ने 2,500 साल से भी पहले ज्ञान प्राप्त किया था.'

बौद्धों के प्रदर्शन का किया समर्थन

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल महाबोधि पर नियंत्रण की मांग कर रहे बौद्धों के साथ एकजुटता दिखाने के बाद आठवले ने कहा कि उन्होंने ये मुद्दा सीएम नीतीश कुमार के सामने उठाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बिहार सम्राट अशोक की भूमि है, जिन्होंने बुद्ध की शिक्षाओं को विदेशों में फैलाया. आज बौद्ध धर्म के अनुयायी 80 देशों में फैले हुए हैं. उनके लिए यह दुख स्वाभाविक है कि मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट में अन्य धर्मों के कई सदस्य हैं. ऐसा 1950 के दशक में राज्य सरकार द्वारा पारित एक अधिनियम के कारण हुआ है.'

सीएम नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले आठवले?

उन्होंने कहा, 'मैंने नीतीश जी से बौद्धों की चिंताओं का समाधान करने का आग्रह किया है, जो एक महीने से बोधगया में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मैंने कल खुद प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.' आठवले ने नीतीश को लेकर कहा कि मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री थे. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें 70 वर्षीय नेता कुमार का स्वास्थ्य अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की अफवाहें 'राजद और कांग्रेस की करतूत लगती हैं' जो आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को लेकर 'चिंतित' हैं.

लालू से स्वस्थ्य हैं नीतीश कुमार: केंद्रीय मंत्री

आरपीआई (ए) प्रमुख ने कहा, 'नीतीश जी निश्चित रूप से (राजद अध्यक्ष) लालू जी से अधिक स्वस्थ हैं. मैं दोनों का मित्र रहा हूं. मुझे लगता है कि नीतीश जी अगले 5 या 10 साल तक सत्ता में रहेंगे. हो सकता है कि मेरी पार्टी बिहार में मजबूत न हो, लेकिन मैंने उनसे कहा है कि मैं राजग के लिए प्रचार करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget