एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने कहा- कंगना के साथ अन्याय हुआ, BMC की कार्रवाई से मुंबई की हुई बदनामी

आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. अठावले ने कंगना को मुआवजा दिए जाने की मांग की.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. अठावले ने राज्यपाल से बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के दफ्तर पर की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाया और कंगना को मुआवजा दिए जाने की मांग की.

एबीपी न्यूज से बातचीत में रामदास अठावले ने कहा कि कंगना के साथ बहुत अन्याय हुआ है. वह एक बड़ी अभिनेत्री हैं. मुंबई में 16 साल से रह रही हैं.

अठावले ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को कंगना से भी मुलाकात की थी. अठावले ने कहा, "कंगना ने मुझे बताया कि उन्होंने जो भी कमाया था सब इस ऑफिस में लगा दिया. बीएमसी ने जानबूझकर उनसे बदला लेने के लिए उनके ऑफिस पर बुल्डोजर चला दिया."

अठावले ने कहा कि बीएमसी की इस कार्रवाई से मुंबई की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा,'' मैंने आज माननीय राज्यपाल जी से मुलाकात की है और उनसे मांग की है कि कंगना को न्याय दिलाएं और उन्हें मुआवजा दिया जाए.''

हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंगना के मुंबई से पोओके की तुलना वाले बयान से वह सहमत नहीं है. उन्होंने कहा यह अच्छी बात है कि शिवसेना ने इस मुद्दे को खत्म करने का बयान दिया है.

बता दें रामदास अठावले ने गुरुवार को कंगना रनौत से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था, “मैंने अभिनेत्री कंगना रनौत से एक घंटे तक बात की. मैंने उनको बताया कि आपको मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है. मुंबई शिवसेना की भी है, बीजेपी की है, कांग्रेस की है. मुंबई सभी धर्म, जाति और भाषाओं के लोगों की है. यहां सबको रहने का अधिकार है.”

यह भी पढ़ें:

कंगना जिस फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई गईं उसमें ऐसा क्या हुआ कि DGCA ने IndiGo से मांगी रिपोर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget