एक्सप्लोरर

मुंबई: CAA और NRC के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की सभा

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुसलमानों को भटकाने का काम कांग्रेस और विपक्ष के दल कर रहे हैं. नए कानून को लेकर अठावले ने कहा भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है.

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुंबई के बांद्रा इलाके में सीएए और एनआरसी के समर्थन में सभा की. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले हुई इस सभा में अठावले ने साफ कर दिया कि यह कानून भारत में रहने वाले किसी भारतीय के खिलाफ नहीं है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी. अठावले में कभी साथी रही शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा कि कभी शिवसेना बांग्लादेशियों को निकालने की बात करती थी आज समर्थन कर रही है. ऐसा वह कांग्रेस और एनसीपी के दबाव में कर रही है.

"हम कानून का समर्थन करते हैं, वक्त आने पर देश के लिए मरते है." इस शेर के साथ रामदास अठावले ने अपनी बात करनी शुरू की और यह भी साफ कर दिया देश में सभी को जिंदा रहने का अधिकार है. संविधान ने सबको बराबर अधिकार दिए हैं. जिनके पास नागरिकता नहीं, कागज़ नहीं वह भारत में नहीं रह सकते. नए कानून को लेकर अठावले ने कहा भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है. यह अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के लिए कानून है. भारत के मुसलमानों के लिए नहीं. पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के संग हो रहे अत्याचार और भारत में अल्पसंख्यकों को सहारा देने के संबंध में अपनी बात रखते हुए अठावले ने दलाई लामा की कहानी का भी जिक्र किया.

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुसलमानों को भटकाने का काम कांग्रेस और विपक्ष के दल कर रहे हैं. उन्हें कानून से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी से परेशानी है. उनके फिर से जीतने से परेशानी है. चुनाव परिणाम को याद करते हुए अठावले ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर के संविधान पर माथा टेक कर नमन किया और कैबिनेट में भी कहा कि मुसलमानों की समस्याओं को सुलझाने की जरूरत है. मुसलमानों को आश्वस्त करते हुए अठावले ने कहा की उनकी पार्टी मुस्लिमों के साथ खड़ी है और अगर अन्याय हुआ तो साथ निभाएगी. संविधान और अंबेडकर को याद करते हुए अठावले ने शेर पढ़कर कार्यक्रम को खत्म किया- ''हमें नहीं चाहिए इस तरह की आग, नहीं लगाने देंगे बाबा साहब के संविधान में दाग.''

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के 36 मंत्री ले सकते हैं शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget