एक्सप्लोरर

अय्याशी से लेकर हर साजिश के लिए राम रहीम के पास था एक 'कोडवर्ड!'

सीबीआई को दिए अपने बयान में साध्वी ने कहा है कि वो पहली बार गलती माफी कोडवर्ड का मतलब नहीं समझ पाई थी. बाद में जब राम रहीम ने गलती माफ करने देने की बात कहते हुए उसका यौन शोषण किया तब उसे इस कोडवर्ड का सही मतलब समझ में आया.

नई दिल्ली: जेल जाने के बाद से ही राम रहीम से जुड़े कई खुलासे सामने आ रहे हैं. अब एबीपी न्यूज को जानकारी मिली है कि राम रहीम 'कोडवर्ड' का मास्टर था. अपने हर एक खतरनाक काम को अंजाम देने के लिए राम रहीम ने एक खास कोडवर्ड बना रखा था.

कोडवर्ड- 'हर गलती से माफी देता हूं'

राम रहीम लड़कियों के यौनशोषण के वक्त एक कोडवर्ड इस्तेमाल करता था और वह कोडवर्ड है 'हर गलती से माफी देता हूं!'. सीबीआई के दस्तावेजों की मदद से इस कोडवर्ड का खुलासा हुआ है. पीड़ित साध्वी के मुताबिक गलती से माफी राम रहीम का खास कोडवर्ड था और इसका इस्तेमाल डेरे में रहनेवाली वो तमाम साध्वियां करती थीं जो राम रहीम की शिकार बन चुकी होती थीं. पीड़ित साध्वी के मुताबिक पहली बार एक साध्वी ने उसके सामने इस कोडवर्ड का इस्तेमाल किया था.

सीबीआई को दिए अपने बयान में साध्वी ने कहा है कि वो पहली बार गलती माफी कोडवर्ड का मतलब नहीं समझ पाई थी. बाद में जब राम रहीम ने गलती माफ करने देने की बात कहते हुए उसका यौन शोषण किया तब उसे इस कोडवर्ड का सही मतलब समझ में आया. जिस तरह से यौन शोषण के लिए राम रहीम ने कोडवर्ड बना रखा था, उसी तरह उसके खास आदमियों ने भी राम रहीम के अंधभक्तों के लिए एक कोडवर्ड बनाया था. इस कोडवर्ड का नाम है 'स्प्रे कर दो.'

कोडवर्ड- 'स्प्रे कर दो'

राम रहीम के गुंडों के 'स्प्रे कर दो' कोडवर्ड का खुलासा उस दिन हुआ जिस दिन उसके गुंडे पूरे हरियाणा में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे. उस समय पुलिस राम रहीम के खास लोगों का फोन टैप कर रही थी और उसी से पता चला कि राम रहीम के खास गुंडे बार-बार राम रहीम के अंधभक्तों को कह रहे हैं...स्प्रे कर दो...स्प्रे कर दो.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 'स्प्रे कर दो' कोडवर्ड का तब ईजाद हुआ जब ये तय हो गया कि रेप केस में राम रहीम को सजा मिलनी तय है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक तब राम रहीम के गुंडे पूरे राज्य में हिंसा कराकर राम रहीम को भगाने की फिराक में थे और उसी दौरान उन्होंने 'स्प्रे कर दो' के साथ साथ एक और कोडवर्ड बनाया था. इस कोडवर्ड का नाम था 'टमाटर तोड़ दो'.

कोडवर्ड- 'टमाटर तोड़ दो' और 'सब्जी तैयार है'

पंजाब पुलिस के मुताबिक राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में जो हिंसा हुई वो पहले से तैयार की गई साजिश का हिस्सा थी. पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बाबा के दोषी करार दिए जाने के बाद बठिंडा में हिंसा शुरू करने के लिए 'टमाटर तोड़ दो' कोडवर्ड का इस्तेमाल किया गया था. इसी तरह संगरूर में हिंसा फैलाने के लिए 'सब्जी तैयार है' कोडवर्ड का इस्तेमाल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget