एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा से पहले जब अयोध्या पहुंचे 'राम'! लोगों ने घेरा और स्वागत में लगाए जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

Arun Govil in Ayodhya: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. लोगों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है.

Ram Mandir: अयोध्या में इस वक्त दूर-दूर से मेहमान आ रहे हैं, लेकिन इन मेहमानों में एक ऐसा भी है, जिसमें पिछले कई दशकों से रामभक्त भगवान राम की झलक देखते रहे हैं. ये कोई और नहीं, बल्कि रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हैं. दरअसल, गोविल जब अयोध्या पहुंचे तो अयोध्यावासी उन्हें देखने के लिए सड़कों पर उतर आए. अरुण गोविल के साथ सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी अयोध्या पहुंचे हैं. 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में चंद दिन शेष बचे हैं, लेकिन टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण के साथ अभी से अयोध्या पहुंच चुके हैं. अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. जब भी कोई राम, सीता और लक्ष्मण का ध्यान करता है तो जहन में सबसे पहले इन्हीं का चेहरा सामने आता है. इन तीनों को अयोध्या में देख अयोध्यावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं है. लोग दिल खोलकर इनका स्वागत कर रहे हैं. कोई माला पहना रहा है तो कोई सेल्फी ले रहा है.

अयोध्या पहुंचने पर क्या बोले रामायण के कलाकार?

अयोध्या पहुंचे अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र मंदिर साबित होगा. पूरे विश्व में वह संस्कृति जो पिछले कुछ वर्षों में धूमिल हो गई थी, फिर से एक संदेश के तौर पर पहुंचेगी. हमारी संस्कृति की विरासत पूरे विश्व को पता लगेगी, यह मंदिर प्रेरणा स्रोत होगा. अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. लोगों ने बहुत प्यार दिया है और ऐसा ही प्यार रामायण के पात्रों को मिलता रहेगा.

अभिनेता सुनील लहरी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो रहा हूं. मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं, जो कुछ मैं नहीं जानता था, उसको भी जानने का मौका मिल रहा है. देश में जो माहौल बना है, वह बहुत ही धार्मिक है और बहुत ही सकारात्मक है. यह विश्व को बहुत ही सकारात्मक भावना देगा.

पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे लोग

अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फ्लाइट में बैठे हुए हैं और चारों तरफ 'जय श्री राम' के नारे लग रहे हैं. जब वो एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं तो कई लोग पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगते हैं. जिन वीआईपी मेहमानों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है. उसमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी का भी नाम शामिल है, लेकिन अभी ये एक एलबम हमारे राम आएंगे की शूटिंग करने पहुंचे हैं, जिसके गाने सोनू निगम ने गाए हैं.

यह भी पढ़ें: जम्मू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल की तरह सजाए गए कई इलाके, रामधुन में डूबे भक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget