एक्सप्लोरर

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी का व्रत खुलवाने वाले कौन हैं स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज?

स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं. उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी को जल पिलाकर उनका उपवास खुलवाया था.

अयोध्या राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला विराजमान हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधि-पूर्वक अनुष्ठान की सारी रस्में पूरी कीं और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इस दौरान, स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज ने जल पिलाकर पीएम मोदी का व्रत खुलवाया. इसके बाद से गोविंद गिरीजी महाराज की बहुत चर्चा हो रही है.

राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर गोविंद देव गिरीजी महाराज ने अपने भाषण में पीएम मोदी की काफी तारीफें कीं और उनकी माता हीराबेन मोदी की भी खूब बातें कीं. ऐसे में महंत गोविंद देव गिरीजी महाराज काफी चर्चाओं में हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि वह कौन हैं.

कौन हैं स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज?
स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 15 सदस्यों में से एक हैं. वह ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं. साल 1950 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में उनका जन्म हुआ था. वह रामायण और भगवद् गीता जैसे पौराणिक ग्रंथों का देश-विदेश में प्रवचन करते हैं. उनके गुरु पांडुरंग शास्त्री हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  के 15 सदस्यों में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज, जगद्गुरु माधर्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज, हरिद्वार के युगपुरष परमानंद और निरमोही अखाड़े के महंत धीरेंद्र दास भी शामिल हैं. चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव हैं.

साल 2019 में जब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद मामले में फैसला सुनाया था तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाई गई थी. ट्रस्ट को मंदिर निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. सरकार ने ट्रस्ट के लिए 15 सदस्यों के नाम की घोषणा की थी, जिनमें 9 स्थायी सदस्य और 6 नामांकित सदस्य शामिल थे. ट्रस्ट का सदस्य चुने जाने पर स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए खुद को भाग्यशाली बताया था. उन्होंने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत और प्रभु रामचंद्र की पूजा करने से उन्हें भगवान राम की सेवा करने का अवसर मिला है.

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज
स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज ने पीएम मोदी की शिवाजी महाराज से तुलना करते हुए तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देखकर बस उस एक राजा की याद आती है जिसमें यह सबकुछ था, उस राजा का नाम था शिवाजी महाराज. स्वामी गिरीजी महाराज ने कहा कि हमने पीएम मोदी से 3 दिन का उपवास करने के लिए कहा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिन का पूरा व्रत विधि-विधान से किया है. हमने 11 दिन एक समय का उपवास करने को कहा था, लेकिन आपने तो अन्न को ही त्याग दिया. गोविंद देव गिरजी महाराज ने कहा कि ऐसा तपस्वी राष्ट्रीय नेता मिलना आसान नहीं है. हमने विदेश प्रवास के लिए मना किया था, पीएम ने इसे भी माना. हमने तीन दिन भूमि शयन के लिए कहा था, लेकिन आप 11 दिन से ऐसा कर रहे हैं.

राममला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ने 11 दिन का अनुष्ठान किया था. इस दौरान, उन्हें अन्न के बजाय फल खाने थे और चारपाई पर नहीं बल्कि जमीन पर सोना था. प्रधानमंत्री ने इन नियमों का विधि-पूर्वक पालन किया. स्वामी गोविंद देव गिरीजी महाराज ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए खुद को सिद्ध करने के लिए पीएम मोदी ने नियमावली मंगवाई थी. उन्होंने पीएण मोदी को राजर्षि की भी उपाधि दी.

यह भी पढ़ें:-
Ram Mandir Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त, बोले- सैकड़ों साल से था इस पल का इंतजार, हो गए धन्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget