एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त, बोले- सैकड़ों साल से था इस पल का इंतजार, हो गए धन्य

Ram Mandir inauguration News: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस पल का इंतज़ार सदियों से किया जा रहा था.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में भव्य समारोह के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को हो गई है. पहले दिन वैसे तो सीमित संख्या में लोग गए थे लेकिन जिसने भी रामलला की मनोहारी मूर्ति देखी वह भाव विभोर नजर आया. लोगों में रामलला की झलक पाने की होड़ लगी रही.

एबीपी न्यूज ने मंदिर में दर्शन के लिए पहले दिन पहुंचे श्रद्धालुओं से बात की. सभी ने एक सुर में भगवान राम की मोहिनी मूरत और मंदिर की भव्यता की प्रशंसा की. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इस्कॉन मंदिर से जुड़े एक भक्त ने बताया कि सदियों पुराना सपना पूरा हो गया है, जबकि एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि अब रामराज आ गया है.

'सैकड़ों साल से था इस पल का इंतजार'
भक्तों ने बताया कि जिस तन्मयता के साथ मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी तरह से सैकड़ों साल से इस पल इंतजार किया जा रहा था. बचपन का उनका सपना था कि वे राम मंदिर जाकर दर्शन करें और आज बनकर तैयार हुए भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन पाकर धन्य हो गए.

यूपी के प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि भगवान राम की जो सुंदर मूर्ति मंदिर में प्रतिष्ठित की गई है वह अद्भुत है. उसे सिर्फ और सिर्फ देखते रहने का मन करता है. राम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर की स्थापना के तौर पर नहीं बल्कि भारत की सभ्यता और संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के रूप में देखा जाना चाहिए. सैकड़ों साल के संघर्ष के बाद यह पल आया है.

'क्योंकि राम आए हैं...'
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से आए एक अन्य भक्त बोले, "राम मंदिर का निर्माण पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है. आज न केवल अयोध्या और उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में दिवाली मनाई जाएगी क्योंकि राम आए हैं." ऐसे ही अन्य श्रद्धालुओं ने भी रामलला का दर्शन कर खुद को धन्य बताया, जबकि लोग उस दौरान एकटक भगवान राम को निहारते रह गए.

23 जनवरी से भक्तों के लिए खुले कपाट
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार (23 जनवरी) से राम मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिए गए. सुबह 6:30 बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले. सुबह से ही लाखों की संख्या में राम भक्तों का मंदिर के दर्शन करने के लिए उत्साह देखने लायक था. इस बीच, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई.

ये भी पढ़ें: 'बधाई हो! भगवान राम आ गए हैं', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, शेयर किया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget