एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 32 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने लिया था संकल्प, राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा अयोध्या

Ram Mandir: नरेंद्र मोदी 1992 में BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ आरएसएस के पूर्व प्रचारक व गुजरात भाजपा के महासचिव के रूप में अयोध्या पहुंचे थे और टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे.

Ram Mandir Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस खास दिन को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं. पीएम मोदी जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे तो वह तस्वीर उनकी एक अतीत की तस्वीर की भी याद दिलाएगी, जो करीब 32 साल पुरानी है.

यह 32 साल पुराना लम्हा 14 जनवरी 1992 ही के दिन आया था और इसका मंदिर निर्माण तक के सफर में काफी महत्वपूर्ण स्थान है. दरअसल, आज से 32 साल पहले 14 जनवरी 1992 को ही नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा निकालते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि पहुंचे थे.

टेंट में रामलला को देखकर लिया था संकल्प

जब वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पहुंचे थे, तब रामलाला टेंट में विराजमान थे. यहां उन्होंने भगवान श्री राम के दर्शन किए और काफी देर तक प्रतिमा को देखते रहे. दर्शन के बाद जब नरेंद्र मोदी से एक पत्रकार ने सवाल किया कि अब आप यहां कब आएंगे, तो उन्होंने कहा था कि मंदिर बनने के बाद ही अयोध्या लौटूंगा.


Ram Mandir: 32 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने लिया था संकल्प, राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा अयोध्या

पीएम ने शुरू किया है 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान 

नरेंद्र मोदी ने 1992 में यह यात्रा मुरली मनोहर जोशी के साथ आरएसएस के पूर्व प्रचारक व गुजरात भाजपा के महासचिव के रूप में की थी. नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कितने गंभीर थे इसका अंदाजा 1998 में मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्फ्रेंस में दिए गए उनके भाषण से भी लगता है. तब उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर अपनी बात रखी थी.

अब जबकि यहां मंदिर बनकर तैयार है तो पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को उद्घाटन से पहले 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान भी शुरू किया है. इस अनुष्ठान के तहत वह 22 जनवरी तक व्रत करेंगे. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में वैदिक अनुष्ठान शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें

बाबरी को मस्जिद नहीं मानते थे नरसिम्हा राव: ढांचा गिरा तो सोनिया की जासूसी कराई, संघ पर बैन लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget