एक्सप्लोरर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: पीएम मोदी ने मोहन भागवत, सीएम योगी और आनंदी बेन पटेल के साथ गर्भगृह में इस तरह की पूजा

Ram Mandir Inauguration: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है. इससे पहले पीएम मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया.

Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और रामलला भक्तों को दर्शन देने के लिए तैयार हैं. इससे पहले पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस पूजा पाठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल हुए.

राम मंदिर के गर्भ गृह को पर्दे से ढककर रखा गया था. जब पीएम मोदी ने गर्भगृह में प्रवेश किया तब इन पर्दों को हटाया गया. उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा की विधि शुरू हुई. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम!

चांदी का छत्र लेकर मंदिर में किया प्रवेश

इससे पहले पीएम मोदी अपने हाथों में भगवान राम के लिए चांदी छत्र लेकर मंदिर में प्रवेश किया, जहां पर पुजारियों के साथ-साथ सीएम योगी, मोहन भागवत और आनंदी बेन पटेल उनका इंतजार कर रहे थे. इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में जाने से पहले एक पूजा संपन्न हुई. दरअसल रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी मुख्य यजमान थे.

पुजारियों को दी दक्षिणा

इस पूजा विधि के संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने गर्भगृह में प्रवेश किया जहां पर उन्होंने लगभग आधे घंटे तक पूजा की और भगवान राम के चरणों में पुष्पों के साथ-साथ कुछ उपहार भी रखे. इसके बाद उन्होंने आरती की. आरती संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने पुजारियों को दक्षिणा भी दी और बुजुर्ग संतों से आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए. साथ ही पुजारियों की तरफ से भी पीएम मोदी का सम्मान किया गया. इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत साथ रहे.    

ये भी पढ़ें: तारीख 22 जनवरी, समय 12.29 और जगह अयोध्या... छत्र के साथ एंट्री, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दंडवत दिखे मोदी, जानें एक-एक डिटेल   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget