एक्सप्लोरर

Exclusive: राकेश टिकैत बोले- गांव के लोग असदुद्दीन ओवैसी को बुलाते हैं बीजेपी का 'चचाजान'

Rakesh Tikait Exclusive: एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में राकेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की 'बी टीम' बताया. उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को सब मालूम है कि कौन क्या बोलता है.

Rakesh Tikait Exclusive: यूपी चुनाव में ‘अब्बाजान’ वाले बयान के बाद ‘चचाजान’ वाले बयान की एंट्री हुई है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को बीजेपी का ‘चचाजान’ बताया. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि ओवैसी यूपी में मेहमान की तरह आए हैं, गांव के लोगों ने उन्हें ये नाम दिया है. ये ठीक ही तो है. टिकैत ने कहा कि जो किसी की मदद करता है वो ‘चाचा’ ही कहलाता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए ओवैसी को बीजेपी की  ‘बी टीम’ करार दिया.

ओवैसी बीजेपी की मदद कैसे कर रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा, “गांव के लोग तो यही बाते रहे हैं कि वो (ओवैसी) इनकी (बीजेपी) मदद कर रहे हैं. गांव के लोगों को सब मालूम है. चचाजान कहने में कोई बुराई नहीं है.”

बीजेपी के पलटवार पर क्या कहा?

बीजेपी ने कहा कि राकेश टिकैत एक्सपोज हो रहे हैं. वे किसान आंदोलन के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं. इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि हर आदमी राजनीति करता है. जो वोट देता है वो राजनीति करता है. हम भी किसी न किसी को वोट देते हैं.

एआईएमआईएम के पलटवार का भी दिया जवाब

वहीं एआईएमआईएम ने राकेश टिकैत के बयान को ‘छल की राजनीति’ करार दिया. इस पर उन्होंने कहा कि दोनों (बीजेपी और एआईएमआईएम) एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं और इसी से दोनों को फायदा होता है. ये (ओवैसी) तो हैदराबाद से आए हैं, ये सरकारी मेहमान हैं. टिकैक ने कहा कि गांव के लोगों से ज्यादा राजनीति कोई नहीं जानता है. सभी को मालूम है कि कौन क्या बयान दे रहा है.

सीएम योगी के ‘अब्बा जान’ वाले बयान पर क्या कहा?

राकेश टिकैत ने कहा कि कौन क्या बोलता है इसे हमें कोई एतराज नहीं है. न हमारे पास समय है और न हम बयान सुनते हैं. बॉर्डर पर तो बिजली भी नहीं है. हम किसी की बयानबाजी नहीं सुनते हैं.

बीजेपी को नसीहत देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आपको विकास के नाम पर राजनीति करनी चाहिए. हॉस्पिटल और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब भी राजनीति में धर्म और जाति हावी हुई है, उस देश का नुकसान हुआ है.

Farm Laws 2020: नवजोत सिद्धू का आरोप, बादल परिवार ने ही रखी थी तीनों नए कृषि कानूनों की नींव

Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी बोले- बीजेपी, आरएसएस के लोग हिंदू नहीं, सिर्फ धर्म का इस्तेमाल करते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget