नोटबंदी पर राज्यसभा में हुआ भारी हंगामा

नई दिल्ली: नोटबंदी पर राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ है. विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के शीतकालीन सत्र में कामकाज बाधित रहा.
LIVE UPDATE:
# संसद के एटीएम में कैश नहीं है, गांव में कैसे कैश मिलेंगे- आजाद
# राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पेंशन भोगी को पैसा नहीं मिल रहा है, संसद में अंदर पैसा नहीं मिल रहा है तो गांवों में कैसे पेसे मिल रहे होंगे
नोटबंदी पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा तय की गई है. इस नियम में चर्चा के बाद वोटिंग का प्रावधान नहीं है. हालांकि विपक्ष अभी तक इस बात पर अड़ा हुआ है कि चर्चा किसी ऐसे नियम के तहत कराई जाए जिसमें चर्चा के बाद वोटिंग का प्रावधान हो.
वोटिंग के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा की कार्यवाही 17 नवंबर से ही लगातार बाधित हो रही है. अगर विपक्ष का विरोध खत्म होता है तो राज्यसभा में नोटबंदी पर आगे चर्चा होगी और प्रधानमंत्री मोदी अपना बयान दे सकते है.
लेकिन यह सोमवार की सुबह 9.30 बजे विपक्ष की होने वाली बैठक से तय हो पाएगा. हालांकि सरकार राज्यसभा में लोकसभा से पास हो चुके द टैक्सेशन लॉज(सेकेंड अमेंडमेंट) बिल 2016 को पेश करेगी. यह मनी बिल है इसलिए राज्यसभा से पास ना होने पर भी यह बिल प्रभाव में आ जाएगा.
वहीं कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दोनों सदनों में मौजूद रहने को कहा है. कांग्रेस मनी बिल का विरोध कर रही है ऐसे में बिल पेश होने पर सोमवार को राज्यसभा में जबर्दस्त हंगामे के आसार है.
Source: IOCL

























