एक्सप्लोरर

चीन के रक्षा मंत्री से रूस में नहीं मिलेंगे राजनाथ सिंह, भारत ने खबरों का किया खंडन

बता दें कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को दावा किया कि उसके रक्षा मंत्री वेई फ़ेंगहे रूस में बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मिल सकते हैं.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रूस गए हैं. इस दौरान खबर आई कि वह रूस में चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे. हालांकि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अब इस खबर को खारिज कर दिया है. रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ऐसी कोई मुलाकात नहीं होगी.

बता दें कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को दावा किया कि उसके रक्षा मंत्री वेई फ़ेंगहे रूस में बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मिल सकते हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा था कि चीनी रक्षा मंत्री वेई फ़ेंगहे बुधवार को मास्को में रूस की विजय दिवस परेड में भाग लेंगे और संभवत: अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ एक बैठक करेंगे.

आज राजनाथ सिंह रूस के डिप्टी पीएम से मिले और कहा कि रूस के साथ हुआ रक्षा समझौता जारी रहेगा. इस दौरान रूस के विदेश मंत्री ने भारत की जमकर तारीफ की और संयुक्त रास्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का जोरदार तरीके से समर्थन किया है.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस को नहीं लगता कि भारत और चीन को सीमा विवाद सुलझाने के लिए किसी तीसरे देश की मदद की जरूरत है. इसके साथ ही रूस ने संयुक्त रास्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का जोरदार तरीके से समर्थन किया है.

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि आज हम संयुक्त राष्ट्र में सुधार की समस्या पर बात करते हैं और भारत से बेहतर स्थाई सदस्यता के लिए कोई अनय नॉमिनी नहीं है. हम भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं.

रूस की विक्ट्री डे परेड में एक साथ होंगे भारत और चीन के रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह रूस में 75वीं विक्ट्री डे परेड समारोह में शरीक होने रूस पहुंचे हैं. वहीं चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही भी 24 जून (यानि कल) को हो रहे समारोह में शिरकत करने पहुंच रहे हैं. वहीं दोनों देशों के सैनिक भी एक साथ रेड स्क्वेयर पर साथ कदमताल करते नजर आएंगे. राजनयिक सूत्रों के मुताबिक रूस के विक्ट्री डे परेड में समारोह में चीन के 105 सदस्यों वाले प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधत्व रक्षा मंत्री फेंगही करेंगे. भारत ने मॉस्को में 24 जून को होने वाली परेड के लिए जहां तीनों सेनाओं के 75 सैनिकों का कंटिंजेंट भेजा है. इसकी अगुवाई एक कर्नल रैंक अधिकारी कर रहे हैं. वहीं भारतीय दल की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget