एक्सप्लोरर

ममता-केसरीनाथ की तनातनी के बीच राजनाथ की सलाह, 'दोनों सयंम बरतें'

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी और सीएम ममता बनर्जी के बीच छिड़ी जंग को शांत करने और आपस में सुलह सफाई की कोशिश में गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद कूद पड़े हैं. राजनाथ सिंह ने केसरीनाथ त्रिपाठी और ममता बनर्जी दोनों से फोन पर बात की है और उनसे सयंम बरतने का आग्रह किया. गृह मंत्री ने गवर्नर और मुख्यमंत्री दोनों से सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह के भद्दे बयानबाज़ी से खुद को दूर रखने और उच्च पदों का सम्मान करने  की सलाह दी. राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में कानून व्यवस्था को सामान्य करने में शामिल है और किसी भी तरह की लापरवाही का मुद्दा शांति बहाली के बाद ही उठाया जाएगा. झगड़ा क्या है? दरअसल, फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इसे लेकर राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने सीएम ममता को फोन किया, इस बातचीत के दौरान गवर्नर ने सीएम से जो बात कही उसे ममता भड़की हुई हैं. मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि गवर्नर ने उन्हें धमकाया जिससे वो अपमानित महसूस कर रही हैं, ममता ने मीडिया से कहा कि गवर्नर उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते. जबकि गवर्नर ने सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई. गवर्नर से सख्त नाराज ममता ने कहा, “राज्यपाल बीजेपी के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं. मैं भारतीय जनता पार्टी की दया से इस पद पर नहीं हूं, मुझे लोगों ने चुना है. राज्यपाल मुझे धमकी नहीं दे सकते. हर बार बीजेपी के लोग उनसे मिलते हैं, वह अपने पक्ष में बोलना शुरू कर देते हैं.” लेकिन ममता के बयान के बाद राज्यपाल ने अपनी सफाई दी. केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वो मुख्यमंत्री के रवैये और इस्तेमाल की गई भाषा से हैरान हैं. उन्होंने कहा कि उनके और सीएम के बीच कोई भी बातचीत गोपनीय थी और किसी भी तरफ से इसे जाहिर करने की उम्मीद नहीं की जा सकती. कहां हुई है हिंसा? फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उत्तर 24 परगना जिले में बसीरहाट जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी जिसके बाद राज्य सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद के लिए बीएसएफ के 400 जवान भेजे हैं. पुलिस ने बताया कि बसीरहाट के बदुरिया में दो समुदायों के बीच सोमवार रात पोस्ट को लेकर झड़पें शुरू हुईं. उसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया .पुलिस ने कहा कि हिंसक भीड़ ने कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया और दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया और कई दुकानों को निशाना बनाया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget