एक्सप्लोरर

Delhi New Minister: राजकुमार आनंद होंगे केजरीवाल सरकार में मंत्री, राजेंद्र पाल गौतम की लेंगे जगह

Rajkumar Anand News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को राजकुमार आनंद के नाम की चिट्ठी भेजी है.

Delhi New Minister: राजकुमार आनंद दिल्ली की आप (AAP) सरकार में नए मंत्री होंगे. राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand) पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) की जगह लेंगे. राजकुमार आनंद दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को बुधवार (19 अक्टूबर) को राजकुमार आनंद के नाम की चिट्ठी भेजी है. 

राजकुमार आनंद 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे. उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए किया है. गौरतलब है कि राजेंद्र पाल गौतम जो अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण विभाग के प्रभारी थे, उन्होंने 9 अक्टूबर को धार्मिक रूपांतरण कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

कार्यक्रम को लेकर हुआ था हंगामा

इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने कथित रूप से हिंदू देवताओं के खिलाफ शपथ ली थी. गौतम ने कहा था कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से आम आदमी पार्टी को परेशानी हो. इस मामले को लेकर बीजेपी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस कार्यक्रम में हिंदू विरोधी बयान दिए गए और हजारों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया था. 

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय की गजट अधिसूचना में मंगलवार को कहा गया कि, "राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर दिल्ली (Delhi) के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है." 

ये भी पढ़ें- 

Rajendra Pal Gautam: राजेंद्र पाल गौतम ने पदयात्रा निकाल दिखाई ताकत, कहा- 'यह शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि लोगों के मन की पीड़ा है'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget