एक्सप्लोरर

Rajinikanth's Political Entry: रजनीकांत 31 दिसंबर को करेंगे अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान, जनवरी में होगी लॉन्चिंग

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट कर बताया, 31 दिसंबर को वह अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे.

चेन्नई: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनीति पार्टी के सस्पेंस से पर्दा उठा ही दिया है. इस साल 31 दिसंबर को रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे. ये जानकारी रजनीकांत ने खुद ट्वीट करके दी है.

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, "हम निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे. हम एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और आध्यात्मिक राजनीति करेंगे. एक आश्चर्य और चमत्कार निश्चित रूप से होगा."

रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा काफी दिनों से है. दरअसल, तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले महीने रजनीकांत ने कहा था कि 2016 में अमेरिका में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हो चुका है और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चिकित्सक राजनीति में उनके प्रवेश के खिलाफ हैं.

2017 में 'आध्यात्मिक राजनीति' करने की घोषणा की थी रजनीकांत ने 31 दिसंबर, 2017 को 'आध्यात्मिक राजनीति' करने और 2021 में तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए एक राजनीतिक पार्टी का गठन करने की अपने फैसले की घोषणा की थी. अभिनेता ने उस समय कहा कि राजनीति में उनका प्रवेश समय की मांग है, क्योंकि देश की राजनीति गलत दिशा में जा रही है।

रजनीकांत ने टिप्पणी की थी कि पहले के राजा अन्य देशों पर आक्रमण करते थे और उन्हें लूटते थे, आजकल राजनीतिक दल लोकतंत्र की आड़ में अपने ही लोगों को लूट रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिस्टम में बदलाव की जरूरत है.

2017 के बाद, रजनीकांत ने कुछ मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए. तूतीकोरिन में एंटी-स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट विरोध और पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की हत्या के मद्देनजर, उन्होंने कहा कि अगर हर चीज के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया तो तमिलनाडु एक कब्रिस्तान में बदल जाएगा. बाद में, उन्होंने कहा कि वह भाजपा के माउथपीस नहीं हैं और उन्हें भगवा रंग में रंगने की कोशिश की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- Exclusive: दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर ने बताया, आखिर क्यों 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने की जरूरत नहीं

कोरोना अपडेट: लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम कोरोना आए केस, अबतक 90 लाख ने दी वायरस को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget