एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस, अबतक 90 लाख ने दी वायरस को मात

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में आए हैं. लेकिन मौत के मामले में दुनिया का आठवां स्थान है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है. बीतें दिन लगातार 25वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम और लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए. देश में पिछले 24 घंटे में 35,551 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 526 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 40,726 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है.

संक्रमितों की कुल संख्या 95 लाख पार पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 95 लाख 35 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 38 हजार 648 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 23 हजार हो गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 5701 घट गई. अब तक कुल 89 लाख 73 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 40,726 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 2 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 35 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 12 हजार मौत, 24 घंटे में आए 6.26 लाख केस, अबतक 6.48 करोड़ संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 2828 संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 2 लाख केस, 1 लाख ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियों का एक्शन, CJI सूर्यकांत को भेज दी चिट्ठी
केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियों का एक्शन, CJI को भेज दी चिट्ठी
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget