एक्सप्लोरर

Alwar Temple Demolition: अलवर में मंदिर तोड़ने को लेकर लोगों में गुस्सा, निकाली गई आक्रोश रैली, सीएम गहलोत ने बीजेपी को बताया औरंगजेब

Aakrosh Rally: बीजेपी इसके खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही है. विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और संत समाज के लोग शामिल हैं. संत समाज के लोग भी बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हैं.

Rajasthan Temple Demolition: राजस्थान के अलवर में तीन सौ साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी बुधवार को इसके खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही है. इस विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और संत समाज के लोग शामिल हैं. प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को अलवर में 300 साल पुराना मंदिर गिरा दिया गया था. इसके बाद से बीजेपी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है. राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावाल ने इसे प्रदर्शन को बीजेपी की नौटंकी करार दिया. उन्होंने कहा कि हम दोबारा मंदिर बनाने के लिए तैयार है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के साथ है. खाचरियावास ने आगे कहा कि यह कार्रवाई अतिक्रमण की वजह से हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हल्ला बोलते हुए उन्हें औरंगजेब करार दिया.

मंदिर तोड़ने पर गहलोत सरकार ने की कार्रवाई

अशोक गहलोत सरकार ने राजगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है. अलवर के राजगढ़ में मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में तीन बड़े लोगों पर गाज गिरी. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को सस्पेंड कर दिया है. राजगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बनवारीलाल मीना को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा एसडीएम केशव कुमार मीना को भी सस्पेंड किया गया.

क्या है पूरा मामला?

राजगढ़ के सराय बाजार में सड़क चौड़ी करने के मामले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में करीब सौ से ज्यादा दुकानों-मकानों सहित तीन मंदिरों को भी तोड़ दिया गया. इसके बाद यह मामला पूरे देश में सुर्खियां बन गया. इस मामले में सियासत भी खूब हुई. दोनों राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए. नगर पालिका में बोर्ड बीजेपी का है इसलिए कांग्रेस ने इसे बीजेपी की कार्रवाई बताया तो बीजेपी ने स्थानीय विधायक और सरकार के दबाव में प्रशासनिक कार्रवाई बताया.

ये भी पढ़ें: Alwar Temple Demolition: मास्टर प्लान के नाम पर कार्रवाई करने वालों पर गिरी गाज, तीन अधिकारी निलंबित, BJP ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget