एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: मना करने के बावजूद गहलोत के खिलाफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस ने रोका तो पायलट बोले- मुझसे ही क्यों...

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गहलोत के खिलाफ बगावती सुर खुलकर अपना लिए हैं. उन्होंने आलकमान से कहा, हमेशा मुझे ही क्यों रोका जाता है जबकि गहलोत को कुछ नहीं कहते हैं.

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज (9 मई) को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ खुल कर मोर्चा खोला है. अब कांग्रेंस के अंदर के विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि सचिन पायलट ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मना करने के बावजूद की है. जब पायलट को गहलोत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया तो उन्होंने आलाकमान को अपने जवाब में कहा, आखिर उनको ही हर बार क्यों रोक दिया जाता है जबकि आलाकमान कभी गहलोत को कुछ नहीं कहता है. 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज कई मुद्दों पर पार्टी अपने सीधे प्रतिद्वंदी अशोक गहलोत को घेरा. पिछले चार साल से राजस्थान में सत्ता और नेतृत्व को लेकर गहलोत और पायलट में सीधी लड़ाई चल रही है, लेकिन ये पहला मौका है जिसमें पायलट ने गहलोत पर आलाकमान के मना करने के बावजूद खिलाफत की है. उन्होंने सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताते हुए अजमेर से जयपुर तक जनसंघर्ष पदयात्रा की बात कही. 

'पायलट का गहलोत पर धौलपुर वार'
सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के धौलपुर में दिए गए भाषण पर तंज कसते हुए कहा, एक बात और स्‍पष्‍ट हो गई है, सम्‍मानीय मुख्‍यमंत्री जी का भाषण परसों धौलपुर में हुआ और उस भाषण को सुनने के बाद मुझे ऐसा लगता है क‍ि सम्‍मानीय मुख्‍यमंत्री जी की नेता सोनिया गांधी जी नहीं हैं बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया जी हैं. उन्‍होंने कहा, एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम बीजेपी कर रही थी वहीं दूसरी तरफ कहा जाता है क‍ि सरकार को बचाने काम वसुंधरा जी कर रही थीं तो यह जो विरोधाभास है, इसको समझाना चाहिए. आप कहना क्‍या चाह रहे हैं, यह तो स्‍पष्‍ट कर देना चाहिए.

उल्‍लेखनीय है कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्‍टाचार के मामलों में कार्रवाई को लेकर पायलट ने हाल ही में यहां एक दिन का अनशन किया था. पायलट का कहना है कि मौजूदा सरकार उन मामलों में कार्रवाई नहीं कर रही. पायलट ने कहा, अब मैं नाउम्‍मीद हूं क्‍योंकि तथ्‍य सामने आ रहे हैं क‍ि कार्रवाई क्‍यों नहीं हुई और क्‍यों नहीं होगी,यह अब स्‍पष्‍ट हो रहा है.

Indian Army: इंडियन आर्मी में बड़ा बदलाव, ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी पहनेंगे एक जैसी वर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget