एक्सप्लोरर

राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस ने बीजेपी को दी पटखनी, 44 में से 25 निकायों पर मारी बाजी

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी को पटखनी देते हुए पार्टी ने 49 में से 25 सीटों पर जीत हासिल कर ली है.

जयपुरः राजस्थान शहरी निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पटखनी दी है. इस चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस ने सीटों के मुकाबले में बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है. 49 नगर निकायों में हुए चुनाव में 44 के परिणाम आ चुके हैं. कांग्रेस को 25 निकायों में जीत हासिल हुई हैं जबकि बीजेपी को कुल 18 निकायों में जीत मिली है. बीकानेर में दोनों दलों के बराबर-बराबर वार्ड पार्षदों ने जीत दर्ज की.

बीकानेर निकाय में मुकाबला बराबरी पर छूटने के कारण कुर्सी की चाबी अब निर्दलीय पार्षदों के हाथ में है. ऐसे में दोनों पार्टियां वहां के निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में लुभाने की कोशिश करेगी.

इसके अलावा पिलानी निकाय में दोनों पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवारों से पिछड़ गई. खबर लिखे जाने तक रूपवास, सूरतगढ, बिसाऊ और डीडवाना निकायों के नतीजे अभी आने बाकी है.

निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक संदेश आना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. बता दें कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था.

चुनाव में कुल 71.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इन 49 निकायों में कुल 2,105 वॉर्डों में चुनाव होना था. हालांकि, 14 वॉर्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी 2,091 वॉर्डों में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं.

ममता बनर्जी के निशाने पर आए मुसलमानों की मुखर आवाज़ ओवैसी, बताया- BJP की B टीम

Bihar के विधान पार्षदों को तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget