एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के निशाने पर आए ओवैसी, बताया- BJP की B टीम

ममता बनर्जी का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब ओवैसी ने साफ किया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी. बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी को डर लग रहा है. अल्पसंख्यकों की राजनीति खासतौर पर मुस्लिमों के तुष्टीकरण की राजनीति उनको भारी पड़ रही है.

कोलकाता: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ और मुसलमानों की मुखर आवाज़ कहे जाने वाले असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी के निशाने पर आ गए हैं. ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में ओवैसी की पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि मैं देख रही हूं कि अल्पसंख्यकों के बीच कई कट्टरपंथी हैं. इनका ठिकाना हैदराबाद में है. ये लोग बीजेपी की बी टीम हैं.

ममता बनर्जी ने क्या कहा है?

ममता बनर्जी ने बीजेपी से मुकाबले के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार 'अल्पसंख्यक कट्टरता' का जिक्र किया है और लोगों को इसके खिलाफ सचेत किया है. ममता ने कूचबिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कहा, ‘’मैं देख रही हूं कि अल्पसंख्यकों के बीच कई कट्टरपंथी हैं. इनका ठिकाना हैदराबाद में है. आप लोग इन पर ध्यान न दें. ये लोग बीजेपी की बी टीम हैं.’’ बीजेपी से मुकाबले के लिए इसे ममता की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

अयोध्या भूमि विवादः SC के फैसले पर बोले ओवैसी- सबसे बेहतरीन 'अधूरा न्याय'

ओवैसी ने कहा- हम बीजेपी की B टीम नहीं A टीम हैं

वहीं, ममता बनर्जी के इस बयान पर ओवैसी ने कहा, ‘’देशभर में तो हम महज़ तीन सीटों पर चुनाव लड़े थे तो आखिर बीजेपी 303 सीट कैसे जीत गई!! हरियाणा में हम चुनाव नहीं लड़े तो आखिर क्यों नहीं वहां पर बाकी दलों की सरकार बनी!! महाराष्ट्र में क्या हो रहा है!! तो हमको बीजेपी की बी टीम कहना गलत हम तो अब ए टीम बन गए हैं.’’

ममता बनर्जी को डर लग रहा है- दिलीप घोष

बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता के बयान को लेकर कहा है, ‘’ममता बनर्जी को डर लग रहा है. अल्पसंख्यकों की राजनीति खासतौर पर मुस्लिमों के तुष्टीकरण की राजनीति उनको भारी पड़ रही है. हिंदू मुसलमान की राजनीति करके उन्होंने बहुत नुकसान किया है. ममता सरस्वती पूजा नहीं होने देती, दुर्गा के पंडाल नहीं लगने देती. इसी डर की वजह से वह अल्पसंख्यकों को कह रही हैं कि धार्मिक कट्टरता से दूर रहें.’’

विधानसभा चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी

बता दें कि ममता बनर्जी का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब ओवैसी ने साफ किया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

यह भी पढ़ें-

BJP नेताओं पर शिवसेना का हमला, कहा- ‘हमें NDA से निकालने वाले तुम कौन?, तुम्हारे विचारों की खुजली बाहर आई’

दिल्ली: गंदे पानी को लेकर राजनीति गर्म, उपभोक्ता मंत्री पासवान ने केजरीवाल को दिया दोबारा जांच का चैलेंज

JNU में फीस को लेकर जंग: प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मी और 15 छात्र घायल, आंदोलन अभी भी जारी

गौतम गंभीर बोले- 2011 वर्ल्‍ड कप में धोनी की वजह से नहीं बना पाया शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget