एक्सप्लोरर

राजस्थान: 13 जिलों के शहरी क्षेत्र में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू

शनिवार को राजस्थान में कोरोना के 467 नए केस सामने आए हैं. इस वायरस की वजह से राज्य में अब तक 2705 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में संक्रमण की वजह से पांच और लोगों की जान गई है.

जयपुर: राजस्थान के 13 जिलों के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है. इसके तहत कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. राजस्थान सरकार ने इसका एलान किया.

राजस्थान में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 467 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 467 नये मामले शनिवार को आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,319 हो गई है. वहीं संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 2705 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत हुई हैं.

राज्य में अब तक जयपुर में 503, जोधपुर में 291, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 111, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 890 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए. राज्य में अब तक कुल 2,97,819 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 8,795 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है.

राज्य के सात जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हुआ

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने केन्द्र द्वारा जारी प्रोटोकाल के तहत शनिवार को राज्य के सात जिलों के 19 केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का ड्राई रन आयोजित किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना (वायरस संक्रमण) के खिलाफ इस लड़ाई में शनिवार का दिन राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है. आज से प्रदेश के सात जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. वास्तविक टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उसके लिए अचूक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हम प्रदेश को टीकाकरण प्रक्रिया में भी देशभर में अग्रणी रखेंगे. राज्य सरकार की प्रदेश में बिना किसी परेशानी के, तय समय में और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक़ टीकाकरण की पूरी तैयारी है.’’

अखिलेश यादव के बयान पर उमर अब्दुल्ला बोले- मैं खुशी से लगवाऊंगा वैक्सीन, ये किसी पार्टी की नहीं होती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget