एक्सप्लोरर

Rajasthan CM Race: राजस्थान में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मुस्कुराते हुए निकलीं

Vasundhara Raje Meets JP Nadda: राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बड़ा सवाल है कि राज्य की कमान किसे दी जाए. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली के दौरे पर हैं.

Vasundhara Raje Delhi Visit: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस के बीच गुरुवार (7 दिसंबर) को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. वह अपने बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह के साथ नड्डा के आवास पर पहुंचीं. बैठक के बाद वसुंधरा राजे मुस्कुराते हुए बाहर निकलीं और कार के अंदर से मीडिया की ओर हाथ दिखाते हुए रवाना हुईं.

बीजेपी की ओर से अभी राजस्थान में सीएम पद के लिए किसी नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा कुछ और नेताओं के नामों की चर्चा जोरों पर हैं. इनमें बाबा बालकनाथ के नाम की काफी चर्चा हो रही है.

गृह मंत्री अमित शाह से हुई है बाबा बालकनाथ की मुलाकात

तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने गुरुवार (7 दिसंबर) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा भी दे दिया है. वह राजस्थान के अलवर से लोकसभा सदस्य थे. इससे पहले राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने सीएम पद को लेकर एबीपी न्यूज से कहा था कि वसुंधरा राजे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देने किए दिल्ली गई हैं.

करीब 60 विधायक पहुंचे थे वसुंधरा राजे के आवास

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, करीब 60 नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार और मंगलवार (4 और 5 दिसंबर) को जयपुर में सिविल लाइंस स्थित वसुंधरा राजे के आवास पर मुलाकात की थी. राजे दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और सूत्रों के मुताबिक इस पद की रेस में उनका नाम सबसे आगे है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड को सीएम पद को लेकर नाम तय करना है. बीजेपी की ओर से विधायक दल की बैठक को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.

राजस्थान में बहुमत से जीती है बीजेपी

बता दें कि रविवार (3 दिसंबर) को घोषित हुए नतीजों में राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 69 सीटें ही आईं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 100 सीटों का है.

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से इस बार 199 पर चुनाव हुआ था. दरअसल, करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया था. इस सीट पर अब पांच जनवरी को चुनाव होगा नतीजे आठ जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- BJP CM Race: 'बाउंसर' फेंक वसुंधरा जीतेंगी बाजी या होंगी हिट-विकेट? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget