एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को बताया 'गद्दार', मुख्यमंत्री पद को लेकर साफ किया अपना रुख

Ashok Gehlot News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि 2020 में सचिन पायलट ने अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के साथ मुलाकात की थी और बीजेपी ने बगावत करने के लिए पैसा दिया था.

Ashok Gehlot On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है. अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार करार दिया है. उन्होंने कहा कि, "एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है. हाईकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है. एक आदमी जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया, उसने पार्टी को धोखा दिया, उसने गद्दारी की है."

अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि एक पार्टी अध्यक्ष ने ही अपनी सरकार को गिराने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इसके लिए बीजेपी की तरफ से पैसा दिया गया था. बीजेपी के दिल्ली दफ्तर से 10 करोड़ रुपये आए थे, मेरे पास सबूत है. इन पैसों में से किसे कितना दिया गया ये मुझे नहीं पता. 

सचिन पायलट पर लगाए ये आरोप

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एनडीटीवी से बातचीत में आरोप लगाया कि सचिन पायलट ने दिल्ली में बीजेपी के दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, "अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे. उन्होंने (पायलट सहित) दिल्ली में एक बैठक की थी," उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान उस होटल में भी मुलाकात करने गए थे जहां विद्रोह करने वाले नेता ठहरे थे. सीएम गहलोत ने दावा किया कि 2009 में, जब यूपीए की सरकार बनी तो उन्होंने ही सिफारिश की थी कि उन्हें (पायलट को) केंद्रीय मंत्री बनाया जाए.

2020 में पैदा हुआ था सियासी संकट

राजस्थान कांग्रेस में 2020 में उभरे सियासी संकट के दौरान सचिन पायलट 19 विधायकों के साथ दिल्ली के पास एक रिसॉर्ट में चले गए थे. राजनीतिक गलियारों की चर्चा के अनुसार, ये कांग्रेस के लिए सीधी चुनौती थी कि या तो उन्हें मुख्यमंत्री के बनाया जाए या वे कांग्रेस से बाहर निकल जाएंगे. हालांकि इस विरोध को गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा था. बाद में पायलट की पार्टी के साथ सुलह हो गई थी. हालांकि उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हटा दिया गया था. साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था. 

राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे हैं पायलट

सचिन पायलट (Sachin Pilot) अभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हैं. यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश से गुजर रही है. वहीं बीजेपी ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के दावे को निराधार बताया है. बीजेपी के राजस्थान प्रमुख सतीश पुनिया ने कहा कि, "कांग्रेस नेतृत्व अपने घर को व्यवस्थित करने में विफल रहा है. कांग्रेस राजस्थान खो रही है, इसलिए गहलोत निराश हैं. गहलोत अपनी विफलता के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं."

ये भी पढ़ें- 

Amit Shah On UCC: अमित शाह बोले, 'बीजेपी यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए प्रतिबद्ध, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget