एक्सप्लोरर

राजस्थान में बनाए जा सकते हैं पांच उपमुख्यमंत्री- सचिन पायलट

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ''अगर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं तो केवल दो ही क्यों? राज्य में पांच उपमुख्य मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं.''

जयपुर: राजस्थान में और भी उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच सचिन पायलट ने कहा कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था ठीक हो सकती है और किसानों की कर्ज माफी के वादे को पूरा किया जा सकता है, तो राज्य में पांच उपमुख्यमंत्री भी बनाये जा सकते हैं. उपमुख्यमंत्री पायलट का यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में जातीय समीकरण का संतुलन बनाये रखने के लिये दो और उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है.

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में और भी उपमुख्यमंत्री बनाने के इच्छुक हैं, इस पर पायलट ने अपनी पहली टिप्पणी में कहा, ''यदि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं तो केवल दो ही क्यों? राज्य में पांच उपमुख्य मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं.'' हालांकि, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. यह सब पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है.

सरकार की तरफ से भी अधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. पायलट ने कहा, ''सरकार में हमारा ध्यान जनता से किये गये वादों को पूरा करने पर होना चाहिए और हमारी प्राथमिकता है कि हम मतदाता के प्रति जिम्मेदार रहें.'' उल्लेखनीय है कि गहलोत ने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष में जाट समुदाय पर वर्चस्व कायम रखने के लिये कमला बेनीवाल और अनुसूचित जाति में वर्चस्व रखने के लिये बनवारी लाल बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया था.

बीजेपी ने हाल ही में जाट नेता और विधायक सतीश पूनियां को राज्य का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. गौरतलब है कि पायलट ने इससे पहले राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि सरकार को कानून व्यवस्था पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है. गृह विभाग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास ही है. दोनों नेता राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

मतभेदों को पाट बांग्लादेश संग साझेदारी और आपसी संपर्क के नए पुल बांधने की कवायद में भारत

भारत से प्याज निर्यात पर लगी रोक के बाद बांग्लादेशी पीएम ने रसोइये से कहा- मत करो इसका प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget