एक्सप्लोरर

By poll results: राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस ने दी मात, बंगाल में ‘दीदी’ का जादू बरकरार

चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने बीजेपी को खारिज कर दिया है. उन्होंने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के काम को सराहते हुए जीत की बधाई दी है.

नई दिल्ली: 'सबका साथ- सबका विकास' के नारे के साथ एक बार फिर 2019 लोकसभा चुनाव जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को जनता ने बहुत बड़ा झटका दिया है. राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी के विजय रथ का पहिया रोक दिया है तो वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी 'दीदी' का बनाया हुआ किला नहीं भेद सकी.

राजस्थान में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, बीजेपी फेल

राजस्थान में फिलहाल बीजेपी की सरकार है लेकिन उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए खतरे की घंटी हैं, वहीं कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कांग्रेस ने अजमेर और अलवर की लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की है.

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉक्टर करण सिंह यादव ने बीजेपी के जयवंत सिंह यादव को एक लाख 96 हजार 496 वोटों के अंतर से, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी के राम स्वरूप लांबा को 84 हजार 414 वोटों के अंतर से और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने बीजेपी के शक्ति सिंह हांडा को 12 हजार 976 वोटों से हराया.

29 जनवरी को यहां लोकसभा की दो सीटों (अलवर, अजमेर) और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव हुए थे. यह उपचुनाव अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण हुआ था.

राजस्थान की जनता ने बीजेपी को खारिज किया: राहुल गांधी

चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने बीजेपी को खारिज कर दिया है. उन्होंने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के काम को सराहते हुए जीत की बधाई दी है.

 

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पार्टी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि प्रदेश के लोग इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बेताबी से इंतजार कर रहे ताकि कांग्रेस को सत्ता सौंपे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जनाधार को स्वीकारते हुए कहा है कि हार के कारणों का विशलेषण कर कमियों को दूर करेंगे.

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस के विवेक धाधड ने माडलगढ़ विधान सभा सीट पर अपने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी के शक्ति सिंह हांडा को 12976 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीन ली.

बंगाल में भी बीजेपी को लगा झटका

पश्चिम बंगाल में लगातार अपनी जड़े जमाने की जुगत में लगी बीजेपी उपचुनाव में हार गई है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. वहीं चुनाव आयोग के सूत्र ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की साजिदा अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अनुपम मलिक को 4.74 लाख से अधिक वोटों के अंतर से पराजित कर उलूबेरिया लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है.

हालांकि बीजेपी के लिए राहत वाली खबर ये है कि वह यहां दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है और कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़कर चौथे स्थान पर है. बता दें कि यहां एक विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे.

2019 का लोकसभा चुनाव सिर पर है. ऐसे में दो राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शऩ मोदी सरकार के लिए चिंता की बात है, वहीं विपक्ष खासकर कांग्रेस के लिए ये संजीवनी साबित हो सकती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन नतीजों को कांग्रेस कैसे भुनाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget