एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: क्यों प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं गए थे अशोक गहलोत, खुद ही किया खुलासा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. इससे पहले राजनीति जोर पर है और बयानबाजी हो रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023: देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. खासकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ये लड़ाई आर पार की नजर आ रही है. इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है और बताया कि आखिर वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर वाले कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए थे.

उन्होंने कहा, “देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मैं सम्मान करता हूं लेकिन वह जब जोधपुर आए थे तो उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं आए. उनके राजस्थान में कई कार्यक्रम होते हैं. औपचारिकता के लिए लोकार्पण और शिलान्यास के काम किए जाना होता है. कई बार हमें समय नहीं मिलता. इसलिए हम नहीं जा पाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारी नकल कर रहे हैं. हमने काम की गारंटी दी थी कर्नाटक में. वैसी ही गारंटी वो राजस्थान में भी देने जा रहे हैं.”

‘डरी हुई है बीजेपी, सांसदों को चुनाव लड़ा दिया’

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है. सांसदों को विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतार दिया. बीजेपी में कार्यकर्ता नहीं थे. रोजाना झगड़े हो रहे  हैं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत डरे हुए हैं. वह आरोपी नहीं है तो उनको जमानत लेने के लिए कोर्ट जाने की क्या जरूरत है? अब तो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इतने डरपोक है कि वह एसओजी के चलन को रोकने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं.”

वसुंधरा राजे को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी वजह से वसुंधरा जी को उपवास पर रखा गया. उसके बाद कैलाश मेघवाल जी और अब जोधपुर की जीजी सूर्यकांता व्यास को नजरअंदाज कर टिकट काट दिया गया. यह इन सबको सजा मिली है. जीजी तो अच्छा काम करती हैं और मेरे बारे में बोलती हैं तो कोई बुराई नहीं है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के करीबी को नहीं मिला टिकट, क्या है इस सीट का सियासी समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget