एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी में कहां फंसा है पेंच? समझें

BJP Candidate List: बीजेपी को राजस्थान में 70 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है.

Rajsathan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने में महज 6 दिन का समय बचा है, लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने 70 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. हालांकि, बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली में बैठक कर रही है.

यह बैठक राजस्थान बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर चल रही है. बैठक में बचे हुए 76 उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बची हुई सीटों पर फैसला हो जाएगा, जबकि एक-दो दिन में उम्मीदवारों की सूची सामने आ जाएगी. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर बीजेपी की सूची आने में इतनी देरी क्यों हो रही है?

क्या है बीजेपी की रणनीति?
सूची में देरी होने पर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और सांसद डॉ. अनिल जैन का कहना है कि पार्टी में अंतिम समय तक टिकट की प्रक्रिया चलती रहती है और यह एक रणनीति के तहत किया जाता है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार काम करते रहने में विश्वास करती है और इसके फायदे भी होते हैं. आज बैठक चल रही है और कल या अगले एक-दो दिन में बची हुई सूची जारी कर दी जाएगी. इसलिए पार्टी इसे देर नहीं मानती.

क्या है कारण?
भारतीय जनता पार्टी के सांसद भले ही इस मामले में कुछ कह रहे हों, लेकिन राजस्थान में टिकटों की घोषणा में हो रही देरी के पीछे स्थानीय स्तर पर नेताओं के अंदर गुटबाजी को अहम माना जा रहा है. जानकार मानते हैं कि राजस्थान की लोकल लीडरशिप अपने-अपने लोगों को चुनावी राजनीति में फिट करने के चक्कर में आम सहमति नहीं बन पा रहे हैं. 

पिछले 10 दिनों मे कई दौर की बैठक के बाद भी बची हुई 76 सीटों पर अब तक आम सहमति नहीं बन पा रही है और यही सबसे बड़ी देरी का कारण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 5 साल में कितनी बढ़ी शिवराज सिंह चौहान की दौलत, सीएम से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्‍नी साधना सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget