एक्सप्लोरर

5 साल में कितनी बढी शिवराज सिंह चौहान की दौलत, सीएम से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्‍नी साधना सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एफिडेविट में चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास कोई वाहन या गाड़ी नहीं है, जबकि साधना सिंह के पास 2000 मॉडल की एक एम्बेस्डर कार है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (30 अक्टूबर, 2023) को सिहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के साथ उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है. इसके मुताबिक, उनकी पत्नी साधना सिंह उनसे कई गुना ज्यादा अमीर हैं. शिवराज के नाम कुल 3.21 करोड़ और साधना सिंह के नाम 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है.

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 2018 में दिए गए ब्यौरे की तुलना में उनकी संपत्ति में खासा बदलाव देखा गया है. पिछले ब्यौरे के मुताबिक, उनके पास कुल संपत्ति 3.26 करोड़ रुपये थी, 43,20,274 रुपये की चल संपत्ति और 2.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी.

शिवराज ने बताया, उनके पास कितनी संपत्ति
सोमवार को दिए ब्यौरे के मुताबिक, शिवराज के पास 1.11 करोड़ की चल संपत्ति और 2.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं, साधना सिंह के पास 1.9 करोड़ की चल संपत्ति है और 4.32 करोड़ की अचल संपत्ति बताई गई है. 2018 में शिवराज ने बताया कि साधना सिंह के पास 88,11,866 रुपये की चल और 3.32 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी. इसके अलावा, उनके पास 40,000 रुपये कैश, 492 ग्राम के गहने और बैंक में 11,20,766 रुपये थे. शिवराज सिंह चौहान की ओर से दिए गए ब्यौरे में बताया गया कि उनके पास 91,79,104 पैसा तीन बैंकों में जमा है. वहीं, साधना सिंह के चार बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 71,87,544 रुपये जमा हैं. शिवराज के पास 1 लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 1 लाख 15 हजार रुपये कैश हैं. ब्यौरे में दी गई जानकारी के मुताबिक, चल-अचल संपत्ति, बैंक बैलेंस और कैश हर मामले में ही शिवराज की पत्नी उनसे ज्यादा धनी हैं.

पांच साल में 1 करोड़ का इजाफा
शिवराज सिंह चौहान के पास विदिशा और जैत गांव में 3 प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत 51,25,000 रुपये है. वहीं, उनकी पत्नी साधना सिंह भोपाल की अरेरा कॉलोनी में बने तीन आवासीय खंडों की एक तिहाई संयुक्त हिस्सेदार हैं. शिवराज के पास 1.59 करोड़ की कृषि भूमि है और साधना सिंह के पास 3.30 करोड़ की कृषि भूमि है. शिवराज ने 6.42 करोड़ के मकान और खेत जैसी अचल संपत्ति अपने एफिडेविट में दिखाए हैं. दिए गए ब्यौरे के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी की 2023 में कुल आमदनी 8.62 करोड़ है, जबकि साल 2018 में दंपति की कुल आमदनी 7.66 करोड़ है. इस लिहाज से पांच सालों में दोनों की आमदनी में 1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

शिवराज के पास कोई वाहन नहीं, पत्नी के पास डेढ़ लाख की कार
एफिडेविट के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के पास कोई वाहन या गाड़ी नहीं है, जबकि साधना सिंह के पास 2000 मॉडल की एक एम्बेस्डर कार है. इस कार की कीमत 1.53 लाख रुपये है. इसके अलावा, शिवराज के पास 6 लाख रुपये के 96 ग्राम सोना और गहने हैं. वहीं, साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोना और गहने हैं, जिनकी कीमत 34 लाख रुपये है. शिवराज अपना पास एक रिवॉल्वर भी रखते हैं, जिसकी कीमत 5,500 रुपये है.

आमदनी का जरिया क्या है?
शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के तौर पर वेतन मिलता है. इसके अलावा, किसानी और उद्यानिकी से जो कमाई होती है, वही उनकी आमदनी का जरिया है. वहीं, साधना सिंह किसानी उद्यानिकी और किराया उनकी आमदनी का जरिया है.

यह भी पढ़ें:-
मध्‍य प्रदेश चुनाव: बुधनी सीट पर मामा से लड़ने उतरे स्‍वयं 'हनुमान', महामुकाबले में मिर्ची बाबा भी, पढ़ें सारे समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget