एक्सप्लोरर

राजस्थान: जयपुर में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन फटने से युवक की मौत, फरवरी में हुई थी शादी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं में एक युवक की हेडफोन फटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेडफोन चार्ज करने के दौरान ये हादसा हुआ है. युवक की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी.

अगर आप भी कॉल करने या फिर म्यूजिक सुनने के लिए हेडफोन या ब्लूटूथ ईयरफोन को यूज करते हैं तो आपको भी अलर्ट होने की जरूरत है. दरअसल राजस्थान के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने की वजह एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक कॉम्पीटीशन एग्जाम की तैयारी करता था. यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ. हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अस्पताल में तोड़ा दम
दरअसल राकेश कुमार नागर घर में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था. गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया. हादसे के बाद युवक को आनन-फानन में शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टर्स ने डेड बॉडी युवक के घर वालों को सौंप दी है. 

इस साल फरवरी में हुई थी शादी
सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टर के मुताबिक युवक की मौत दिल की धड़कन से हुई है. पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. परिवा वालों ने बताया कि युवक पढ़ाई में होशियार था और कॉम्पीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की हत्या करने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार, बाल-बाल बच गए थे CM

'मुंबई के 3 रेलवे स्टेशन, अमिताभ बच्चन के बंगले पर रखा गया है बम', पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन
LIVE: दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, CJP का आज भी प्रदर्शन
'गद्दार ज्ञानू को इस्तीफ़ा देना चाहिए...' आज मुंबई में प्रोटेस्ट करेगी CJP
'गद्दार ज्ञानू को इस्तीफ़ा देना चाहिए...' आज मुंबई में प्रोटेस्ट करेगी CJP
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget