एक्सप्लोरर

राजस्थान में आसमान से बरस रही है आफत, भारी बारिश के चलते अब तक 80 लोगों की हो चुकी है मौत

Rajasthan: राज्य में बारिश के चलते हुई घटनाओं में सबसे ज्यादा 16 लोगों की मौत बूंदी में हुई है. जबकि राजधानी जयपुर में 15 लोग अब तक इस मानसून की बारिश में अपनी जान गंवा चुके हैं.

Rajasthan: राजस्थान में इस साल मानसून की बारिश कहर बनकर टूट रही हैं. अब तक यहां तेज बारिश के चलते हुई घटनाओं में 80 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 55 लोग घायल हो चुके हैं. राज्य सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने इसको लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की. जिसके बाद गहलोत ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख और घायलों को 2 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है. 

आंकड़ों की बात करें तो, इस मानसून की बारिश में अब तक सबसे ज्यादा मौत बूंदी में दर्ज की गई है. यहां 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राजधानी जयपुर में 15 लोगों ने बारिश के चलते हुई अलग अलग घटनाओं में अपनी जान गंवाई है. बता दें कि, जयपुर में आमेर फ़ोर्ट के पास आकाशीय बिजली गिरने के चलते 11 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा टोंक में आठ, कोटा में छह और सवाई माधोपुर में चार लोगों की मौत हुई है. राज्य के अन्य 19 जिलों में ब्रैश के चलते हुई घटनाओं में 1 से लेकर 3 लोगों की मौत हुई है. 

आमतौर पर 6 अगस्त तक राजस्थान में हर साल औसतन 291.49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. हालांकि इस साल ये आंकड़ा 12.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 327.21 मिलीमीटर दर्ज किया गया है. 

125 जानवरों की भी हो चुकी है मौत 

सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस साल अब तक बारिश के चलते हुई अलग अलग घटनाओं में 125 मवेशी-जानवरों की भी मौत हुई है. साथ ही कई घर भी इस बारिश के चलते ध्वस्त हुए हैं. 

150 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू 

वहीं शनिवार को कोटा के संगोड़ क्षेत्र में आर्मी के जवानों की मदद से 150 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. भारी बारिश के चलते खतरे के निशान से ऊपर बह रहे भीमसागर डैम के गेट खोलने के बाद से कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं जिसके बाद से यहां ये रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. SDRF और अन्य बचाव दलों ने अब तक हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है जिनमें से ज्यादातर हदोती क्षेत्र से हैं जो कि तेज बारिश के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित है. 

यह भी पढ़ें 

India Monsoon Update: आज यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, केरल के 9 जिलों में येलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

अब आपको फंड, पेंशन और इंश्योरेंस से जुड़े इस काम के लिए EPFO ऑफिस के नहीं काटने होंगे चक्कर, जानें ये बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का एक साल बढ़ाया कार्यकाल, केंद्र ने दी मंजूरी
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का एक साल बढ़ाया कार्यकाल, केंद्र ने दी मंजूरी
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- 'इसमें कोई शक नहीं है कि...'
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- 'इसमें कोई शक नहीं है कि...'
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget