एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: भतीजे आदित्य की 'मदद' के लिए आगे आए चाचा राज ठाकरे, वर्ली में नहीं उतारेंगे उम्मीदवार

राज ठाकरे ने पार्टी के बाकी नेताओं के साथ मिलकर आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार ना देने का फैसला किया है. बता दें कि शिवसेना के साठ साल के इतिहास में आदित्य ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो चुनावी दंगल में उतर रहे हैं.

मुंबई: ठाकरे परिवार से शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं. शिवसेना के साठ साल के इतिहास में में यह पहला मौका है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है. इस बीच खबर है कि आदित्य ठाकरे के चाचा और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है. जिस वर्ली विधानसभा सीट से से आदित्य ठाकरे सियासी समर में उतर रहे हैं उस सीट पर एमएनएस अपनी उम्मीदवार नहीं उतारेगी.

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने आज महाराष्ट्र विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इसमें वर्ली से विधानसभा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक राज ठाकरे ने पार्टी के बाकी नेताओं के साथ मिलकर आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार ना देने का फैसला किया है. गुरुवार को एमएनएस की तीसरी लिस्ट जारी होगी जिसमें 45-50 उम्मीदवारों का नाम होगा लेकिन वर्ली से उम्मीदवार का एलान पार्टी नहीं करेगी.

बता दें कि इस खबर के आने से पहले एबीपी न्यूज़ ने वर्ली विधान सभा क्षेत्र के विभाग अध्यक्ष संतोष धुरी से बात की था जो इस सीट पर एमएनएस की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे. संतोष ने कहा कि मैंने अपनी पूरी तैयारी कर ली है लेकिन राज ठाकरे जो निर्णय लेंगे वो मुझे मान्य होगा. फ़िलहाल मुझे तैयारी करने के लिए कहा गया है और नहीं लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, जब निर्णय आएगा तब देखेंगे.

राज ठाकरे के विरोधियों की मानें तो वे खुद उम्मीदवार न देकर एनसीपी की मदद कर सकते हैं. एनसीपी नेता अजित पवार ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वो आदित्य के सामने उम्मीदवार खड़ा करेंगे. राज अपना उम्मीदवार ना देकर एनसीपी को पर्दे के पीछे से मदद कर आदित्य के लिए मुश्किल बन सकते है. हालांकि राज को जाननेवाले लोगों का कहना था कि उनका स्वभाव ऐसा नहीं है कि वो आदित्य को गिराने के लिए छुपा गठबंधन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget