एक्सप्लोरर

राज ठाकरे ने जतायी आशंका, कहा- लोकसभा चुनाव से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा आतंकी हमला

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पुलवामा की तरह की एक और घटना जल्द ही घट सकती है. ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया.

मुंबई: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. राज ठाकरे ने कहा कि आम चुनाव चुनाव में जीत के लिए पुलवामा की तरह की एक और घटना निकट भविष्य में घट सकती है. राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और उनके राफेल विमान को लेकर दिए गए बयान को "जवानों का अपमान" करार दिया. बता दें कि पीएम मोदी हाल ही में कहा था कि अगर राफेल विमान होता तो बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में और ज्यादा गोलाबारी हो सकती थी.

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे. ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया.

क्या अमित शाह हवाई हमलों के दौरान को-पायलट थे?- राज ठाकरे

मनसे प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा, "पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए. क्या हमें सवाल भी नहीं पूछना चाहिए. दिसंबर में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैंकाक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले थे. इस बैठक की पारदर्शिता के बारे में हमें कौन बताएगा." बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि क्या शाह हवाई हमलों के दौरान को-पायलट थे.

ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना बालाकोट में निशाना "चूक" गयी क्योंकि मोदी सरकार ने उन्हें गलत सूचना दी थी. उन्होंने कहा, "अगर प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि देश में राफेल जेट होता तो परिणाम और बेहतर होता, यह हमारे जवानों का अपमान है." हवाई हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने को विवादित बताते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान वापस लौटने की अनुमति कभी नहीं देता.

असली दुश्मन देश के बाहर है या देश के अंदर?- राज ठाकरे

मनसे प्रमुख ने कहा, "झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है. चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला जा रहा है. चुनाव जीतने के लिए अगले एक दो महीनो में पुलवामा के समान एक और हमला होगा." भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम पर चले विवाद का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से कहा था कि वह चीनी सामान से दूर ही रहें हालांकि, वह यह बताने में नाकाम रहे कि गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में इस्तेमाल किया गया सामान कहां से आया था.

राज ठाकरे ने कहा, "असली दुश्मन देश के बाहर है या देश के अंदर." पठानकोट में 2015 में हुए हमलों को चुनाव से जोड़ते हुए ठाकरे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें उनके जन्मदिन पर एक केक दिया था." इस बीच ठाकरे ने कहा कि आम चुनावों के लिए उनकी पार्टी की किसी भी अन्य दल के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है. मनसे प्रमुख कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं.

सुबह की ताजा खबरें: इलेक्शन कमीशन ने कहा- चुनाव प्रचार में सैनिकों की फोटो का इस्तेमाल न हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget