एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए, कहा- फंड हासिल करना मुश्किल होगा

आज एमएनएस के नेताओं के साथ राज ठाकरे ने बैठक की. इसमें ये चर्चा हुई कि क्या पार्टी को विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं. बैठक में दो मत सामने आए. अब अंतिम फैसला राज ठाकरे पर छोड़ दिया गया है.

मुंबई: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का इंजन दौड़ेगा या रुक जाएगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. चुनाव होने में अब लगभग एक महीने का समय बचा है लेकिन राज ठाकरे ये फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि मैदान में उतरना है या नहीं. इस पर चर्चा के लिए बैठक भी बुलाई गई तो पार्टी नेताओं के दो मत सामने आए. ऐसे में अब अंतिम फैसला राज ठाकरे ही लेंगे. हालांकि आज हुई बैठक से ऐसे संकेत मिले की पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है.

आज राज ठाकरे के घर एमएनएस के नेता विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की दिशा पर चर्चा करने पहुंचे थे. इसमें सवाल पूछा गया कि चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं, जिसका जवाब नेताओं से मिल नहीं पाया. कुछ ने कहा कि चुनाव लड़ना चाहिए तो कुछ ने इसके खिलाफ अपनी राय रखी. नेताओं की इस राय के बाद राज ठाकरे पार्टी की स्थिति समझ गए और अगली बैठक में अपना निर्णय देने की घोषणा कर दी. सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे ने आज हुई बैठक में कोई निर्णय तो नहीं लिया लेकिन आर्थिक मंदी का हवाला देकर चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए.

राज ठाकरे ने बैठक में कहा, ''देश की खराब आर्थिक हालत को देखते हुए अपने पैसे संभाल कर रखिए और सोच समझ कर खर्च कीजिए. ईवीएम पर होनेवाले चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे. अगर पार्टी ने चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारे तो फंड हासिल करना मुश्किल होगा.''

अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे राज ठाकरे के लिए ये चुनौती भरे दिन हैं. विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाने का उम्मीद पर ही राज ठाकरे ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा लेकिन आज भी माहौल उनके लिए अनुकूल नहीं है. सूत्रों के मुताबिक आज हुई बैठक में कुछ नेताओं ने कहा, ''चुनाव लड़ने में करोड़ों रुपये डालकर अगर हारना ही है तो चुनाव लड़ने से क्या फ़ायदा. बीजेपी का ईवीएम के जोर पर सत्ता में आना तय है तो ऐसे में चुनाव लड़ने का निर्णय सही नहीं होगा.''

वहीं पार्टी के नेताओं का एक धड़ा चुनाव लड़ने के पक्ष में था. इन नेताओं ने राज ठाकरे से कहा कि चुनाव नहीं लड़े तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा. वे पार्टी से दूर हो सकते हैं. हम एक राजनीतिक पार्टी है और हमें चुनाव में जनता के सामने अपना विकल्प रखना चाहिए. दोनों ही पक्षों की राय सुनने के बाद ये बैठक बेनतीजा रही और राज ठाकरे अगले दो तीन दिनों में अपना फ़ैसला सुनाने की बात कही.

वरिष्ठ पत्रकार अभय देशपांडे के मुताबिक राज ठाकरे के पास तीन विकल्प हैं. एक कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ना. दूसरा अकेले चुनाव लड़ना और तीसरा केवल बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारना जिससे उनका वोटबैंक उनके साथ जुड़ा रहे.

हाल ही में राज ठाकरे ने ईवीएम के विरोध में सभी विरोधी पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की. राज ठाकरे की कांग्रेस-एनसीपी से हाल में हुई नज़दीकीयों को देख ये अटकलें लगाई जा रही थी कि एमएनएस गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ेगी. लेकिन उसपर भी अब ससपेंस बना हुआ है. लगातार मिल रही हार से पार्टी लगभग टूट चुकी है. राज ठाकरे किसी तरह अपनी डूबती नईया को किनारे ले जाने की कोशिश है लेकिन हालात ऐसा होने नहीं दे रहे हैं. ऐसे में राज ठाकरे को इस संकट से बाहर आने के लिए एक संजिवनी की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया के बीच होंगे कौन-कौन से समझौते, क्या होगा फायदा, जानें सब
भारत-इंडोनेशिया के बीच होंगे कौन-कौन से समझौते, क्या होगा फायदा, जानें सब
Tamil Nadu Politics: AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget