एक्सप्लोरर

राज ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, नोटबंदी को बताया बड़ी भूल

आर्थिक नीतियों को लेकर विरोधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इतना ही नहीं विरोध की आवाज बीजेपी के अंदर से भी उठने लगी है. बीजेपी के दिगग्ज नेता यसवंत सिन्हा ने भी वित्तर मंत्री अरुण जेटली पर नोटबंदी को लेकर सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार घिरती नजर आ रही है. बीजेपी के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा के बाद अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं. राज ठाकरे ने नोटबंदी को बड़ी भूल बताया है.

राज ठाकरे ने क्या लिखा? राज ठाकरे ने अपने फेसबुक पर लिखा, ''जैसा आप बोते हैं वैसा ही काटते हैं. ये बीजेपी के लिए सच साबित हुआ है. बीजेपी ने भ्रामक मीडिया कैंपेन चलाकर आम आदमी के साथ छल किया, अब सोशल मीडिया का वही हथियार बीजेपी पर उल्टा पड़ रहा है. 2014 का चुनाव जीतने के लिए नैतिकता और सिद्धांत का त्याग किया गया."

वादे पूरे करना तो दूर उन्हें जुमला बताया़ उन्होंने आगे लिखा, ''लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए हर हथकंडे अपनाए गए. जिन लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई उनका अपमान किया गया. विरोध की आवाज दबा दी गई. अगर सरकार अच्छा काम करती तब जनता इसे नजरअंदाज कर देती. वादे पूरे करने की बात तो छोड़ दीजिए सबसे ज्यादा दुखद ये है कि उन वादों को चुनावी जुमला बताया गया.''

नोटबंदी बड़ी भूल, क्या जनता 'सेवक' से सवाल नहीं पूछ सकती? नोटबंदी को बड़ी भूल बताते हुए राज ठाकरे ने लिखा, ''नोटबंदी बड़ी भूल साबित हुई, लोगों की नौकरियां चली गई और महंगाई बढ़ गई लेकिन सरकार पर कोई सवाल नहीं उठा पाया. प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो जनता के नौकर हैं और जनता राजा है. अगर ऐसा है तो क्या राजा को सरकार की नाकामी पर सवाल उठाने का हक नहीं है.''

बीजेपी के अंदर से भी उठी आवाज, यशवंत सिन्हा ने उठाए सवाल एक अंग्रेजी अखबार के लिए यशवंत सिन्हा ने लिखा, ''प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उन्होंने काफी करीब से गरीबी को देखा है, उनके वित्त मंत्री इस बात के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं कि देश का हर नागरिक भी गरीबी को करीब से देखे.''

उन्होंने आगे लिखा, ''वित्त ने अर्थव्यवस्था की जो हालत की है उसके खिलाफ अगर मैं अभी नहीं बोलूंगा तो मेरे देश के प्रति कर्तव्य के साथ धोखा होगा. मुझे पता है मैं जो कह रहा हूं इससे बीजेपी के कई लोग भी सहमत होंगे, जो डर की वजह से बोल नहीं पा रहे.''

मोदी सरकार पर हमला क्यों हो रहा है? विपक्ष लगातार अर्थव्यस्था को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है. अब पहली बार बीजेपी के अंदर से भी आवाज उठी है. इसका मुख्य कारण गिरती विकास दर और बढ़ती महंगाई है. पहली तिमाही में विकास दर 5.7 रही जो तीन साल में सबसे नीचे है. इसके साथ लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतें भी लसरकार के लिए सिर दर्द बनी हुई हैं. रोजगार को लेकर भी सरकार विपक्ष के निशाने पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget